Breaking News

6 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए, क्षेत्र में सवा 3 करोड़ से सड़कों का होगा सुधार,

रतलाम,

23/Dec/2021,

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अंतर्गत गुरुवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान 6 अभ्यर्थियों द्वारा अपने नाम वापस लिए गए। इनमें जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 7 से एक, वार्ड क्रमांक 13 से दो, वार्ड क्रमांक 14 से दो तथा जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 16 से एक अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस लिया गया,

रतलाम,

23/Dec/2021,

क्षेत्र के सड़क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत व संधारण के लिए  जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय द्वारा किए जा रहे प्रयासो से स्वीकृति मिली है। लगभग 3 करोड़ 13 लाख रु की लागत से 8 प्रमुख सड़क मार्गो के लिए 37 किमी मरम्मत कार्य की स्वीकृति मिली है।जिससे क्षेत्र में आवागमन में सुगमता हो सकेगी उल्लेखनीय है कि जावरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्गो के निरन्तर आवागमन से गड्ढे होने से क्षतिग्रस्त हो गए थे जिसके सुधार व मरम्मत हेतु विधायक डॉ. पांडेय ने लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव व विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों निरन्तर सम्पर्क कर आग्रह किया था जिसके फलस्वरूप जावरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 8 सड़क मार्गो के लिए लगभग 3 करोड़ 13 लाख रु मरम्मत व रिनिवल कार्य हेतु स्वीकृत हुए है। जावरा-कालूखेड़ा-ढोढर मार्ग का रिन्यूवल किया जाएगा। भीमाखेड़ी, मामटखेड़ा,तालिदाना,कालूखेड़ा ग्रामो के मार्गो को सुधारा जाएगा इसके अलावा राकोदा-धामेडी-माऊखेड़ी-चिपिया-रियावन-मावता-कालूखेड़ा मार्ग,रियावन-कन्सेर-कालूखेड़ा मार्ग, रियावन-मावता मार्ग, मुंडलाराम-तालिदाना मार्ग, कालूखेड़ा-सेमलिया-चिकलाना- ढोढर मार्ग, महू-नीमच मार्ग पर हसनपालिया के हनुमान मंदिर मार्ग, चुरू वाला दाल मिल ब्रिज के समीप से भीमाखेड़ी फाटक होते हुए औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना तक मार्ग एवं खाचरौद नाका मंडी से खाचरौद रोड तक मार्ग का कार्य स्वीकृत हुआ। जावरा विधानसभा क्षेत्र के लगभग 37 किमी के मार्ग मरम्मत व रिन्यूवल कार्य की स्वीकृति प्रदान करने पर विधायक डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के प्रति आभार व्यक्त किया,

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …