Breaking News

श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने पर भाजपा ने मनाया आनंद उत्सव,

रतलाम,

08/Jun/2024,

देश  के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्याप्त है। शुक्रवार को नई दिल्ली मे श्री मोदी को राजग का नेता चुनने के बाद देशभर मे भाजपा आनन्द उत्सव मनाया। रतलाम मे पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे कार्यकर्ता जुलूस के रूप मे निकले और डालू मोदी बाजार चौराहा पर आमजन के बीच आनन्द उत्सव मनाया जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से देश मे फिर भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार बनने जा रही है। इससे हर्षित कार्यकर्ता जगह-जगह आनंद उत्सव मना रहे है। मोदी जी गारंटी को पूरी करने वाली यह सरकार हर वर्ग का कल्याण करेेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरंभ मे मोदी जी को नेता चुने जाने का सीधा प्रसारण देखा और बाद मे डालू मोदी बाजार चौराहा पहुंचकर आतिशबाजी की। इसके बाद जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय का मुंह मीठा कर एक दूसरे को बधाइयां दी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं पार्षदगण सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

 

 

Check Also

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और परिवार जनों का निःशुल्क जांच एवं उपचार, “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रतलाम पुलिस एवं खेल विभाग की अनूठी पहल,-रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ “लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे”

🔊 Listen to this रतलाम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “नशे से दूर है खेल …