Breaking News

बारातियों में मची भगदड़ से दो व्यक्तियो की हुई मोत देखिए पूरी खबर,

रतलाम,

14/Apr/2024,

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय.

रतलाम- रतलाम जिले के भैसाडाबर गांव की ओर जा रही एक बारात में बारातियों व दूल्हे द्वारा खेजड़ी काटने की रस्म के दौरान आतिशबाजी कि जा रहा थी। तभी आतिशबाजी से पास के खेत में आग लग गई। जिससे बारातियों में भगदड़ मच गई। वही आग को जलता देख दो युवकों ने आग बुझाने के प्रयास से दौड़ लगाई। तभी रास्ते के किनारे बने बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरे। जिससे उन दोनों युवकों की मौत हो गई। आपको बता दें की लोगो ने तुरंत ही सैलाना थाना पर सुचना दी। ओर मौके पर पहुंची पुलिस व रेस्क्यू ऑपरेशन की आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा कुएं में दोनों युवकों की तलाश शुरू की। वही एक व्यक्ति का शव रात्रि में ही बरामद कर लिया। ओर दुसरे व्यक्ति का शव सुबह तक कुएं से बाहर निकाला गया। दोनों मृतक व्यक्तियो का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

Check Also

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और परिवार जनों का निःशुल्क जांच एवं उपचार, “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रतलाम पुलिस एवं खेल विभाग की अनूठी पहल,-रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ “लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे”

🔊 Listen to this रतलाम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “नशे से दूर है खेल …