Breaking News

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर “संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम चलेगा,

रतलाम

01/Jun/2025,

भारतीय जनता पार्टी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर आगामी दिनों में ‘‘ मोदी सरकार के 11 साल – संकल्प से सिद्धि तक‘‘ सहित कई संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रमों के लिए जिला टोलियों का गठन कर दिया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि आगामी दिनों मे मोदी सरकार के 11 साल – संकल्प से सिद्धि तक का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा| इसके लिए जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व मे टोली का गठन किया गया है। इस टोली मे श्री सोनी संयोजक, जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया सहसंयोजक, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार एवं स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नंदनराज जैन सदस्य बनाये गयें है। इसी प्रकार 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा, इसकी जिला टोली मे जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी संयोजक, लाल बहादुर पाटीदार सहसंयोजक, जिला मंत्री कालुसिंह परिहार एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री कन्हैयालाल पाटीदार सदस्य बनाए गए है।
21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जिला टोली मे खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा को संयोजक बनाया गया है |  भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन सहसंयोजक एवं स्वयंसेवी स्थाएं प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश राका एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ.भरत शर्मा सदस्य बनाए गए है।
इसी प्रकार 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं 06 जुलाई को जयंती मनाई जायेगी|  इसकी जिला टोली मे जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी संयोजक, जिला मंत्री रतनलाल लाकड सहसंयोजक, जिला मंत्री कीर्तिषरण सिंह एवं जिला सह कार्यालय मंत्री राकेष नागर सदस्य बनाए गए है।

आगामी 25 जून को आपातकाल के काले अध्याय का 50 वॉ वर्ष बनाने हेतु गठित टोली मे जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत संयोजक, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया को सहसंयोजक, जिला सहकोषाध्यक्ष पिंकेश मेहरा एवं जिला कार्यसमिति सदस्य मंगल लोढा को सदस्य बनाया गया।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …