Breaking News

पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के सभी थानों की चिता पार्टी की बैठक ली गई जानिए क्या आवश्क निर्देश दिए

रतलाम,

06/Jul/2023,

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम पर चिता पार्टी की बैठक ली गई। इसमें शहर के चारों थानों के 10 चीता पार्टियों के सभी जवान शामिल हुए। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया की अवैध मादक पदार्थों के विक्रय और उपयोग के संबंध में सूचनाएं प्राप्त कर उन पर वैधानिक कार्यवाही की जाए। क्षेत्र के जितने भी ऐसे पूर्व अपराधी है जिनकी शोहरत है तथा वर्तमान समय में शोहरत वाले जितने भी संदिग्ध व्यक्ति हैं, जो कि अवैध मादक पदार्थ (चरस,गांजा, स्मैक आदि )का व्यापार कर रहे हैं उन पर मुखबिर सूचना तंत्र विकसित कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट कहा गया की अवैध मादक पदार्थों पर प्रभावी कार्यवाही करवाने वाली चिता पार्टियों को पुरुस्कृत किया जाएगा परंतु यदि वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने पर थाने के अतिरिक्त किसी अन्य टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के संबंध में कार्यवाही करने पर संबंधित बिट प्रभारी/चिता पार्टी पर कठोर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी चिता पार्टी से क्षेत्र के संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी भी ली गई। सभी चिता पार्टी को बीट में अवैध मादक पदार्थों पर की गई कार्यवाही के संबंध में हर 4 दिन में प्रतिवेदन भेजने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक  हेमंत चौहान को अवैध मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के दौरान चिता पार्टी द्वारा किए गए कार्य निष्पादन के संबंध में गोपनीय प्रतिवेदन भेजने हेतु निर्देशित किया गया

 

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …