रतलाम,
22/Aug/2024,
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा महिला मोर्चा की कामकाजी बैठक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने चुनाव कार्यालय में ली। इसमें आगामी दिनों में आयोजित होने वाले महिला मोर्चा कामकाजी सम्मेलन की समीक्षा की गई। इस दौरान वार्ड अनुसार नए प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई। बैठक में मोर्चा से जुड़े सभी जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला मंत्री सोना शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता कटारिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहूजा, महिला मोर्चा सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष भारती राहोरी, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष भावना गुर्जर सहित मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी उपस्थित रही।