Breaking News

अवैध अतिक्रमण करने पर 38 वर्षीय व्यक्ति को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल,

  1. रतलाम,

27/Apr/2024,

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय,

रतलाम जिले के सैलाना में स्थित खरमोर अभ्यारण क्षेत्र के शिकारवाडी में 38 वर्षीय व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण का कार्य करने पर वन विभाग अधिकारी द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए। संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वन विभाग अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी कमलेश पिता नाथू डोडियार उम्र 38 वर्षीय निवासी गोवर्धनपुरा तहसील सैलाना द्वारा सैलाना के खरमोर अभ्यारण क्षेत्र के शिकारवाड़ी में अवैध रूप से अतिक्रमण करने एवं अवैध निर्माण कार्य करने पर डीएफओ नरेश कुमार डोहरे के निर्देशानुसार आरोपी कमलेश डोडियार के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर 26 अप्रैल शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था। साथ ही प्रकरण के अवलोकन उपरांत न्यायालय द्वारा आरोपी की जमानत खारिज करते हुए। आरोपी को जेल भेजा गया। साथ ही कार्रवाई के दौरान डिप्टी रेंजर रघुवीर सिंह चुंडावत, वन रक्षक राकेश डिंडोर आदि मौजूद थे।

Check Also

लाखों श्रद्धालुओं ने मां शिप्रा में डुबकी लगाकर सोमवती अमावस्या पर पुण्य लाभ लिया, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चार लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नदियों और उससे जुड़े जलाशयों में मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनोद द्वारा 07 पेटी अवैध शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार,

🔊 Listen to this उज्जैन, सिंहस्थ 2028 की पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत सोमवती अमावस्या पर …