Breaking News

कलेक्टर बाथम ने प्रतिमा संग्रहण तथा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया, जिला स्तरीय शालेय बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई,

रतलाम,

13/Sep/2024,

कलेक्टर राजेश बाथम ने गुरुवार को विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर गणेश प्रतिमा संग्रहण तथा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री हरीश मंडलोई, एसडीएम अनिल भाना, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर आदि साथ थे इस दौरान कलेक्टर बाथम ने सेजावता बाईपास स्थित तालाब का निरीक्षण किया। जहां पर विसर्जन किया जा सकेगा। इसके अलावा झाली तालाब तथा अमृत सागर तालाब का भी निरीक्षण किया। जहां पर प्रतिमाओं का संग्रहण किया जाएगा। जिन्हें बाद में निगम द्वारा विसर्जन की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर बाथम ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए एसडीएम तथा निगम आयुक्त को निर्देशित किया।

रतलाम,

13/Sep/2024,

जिला स्तरीय शालेय बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता (14,17,19) वर्ष बालक/बालिका की 12 सितंबर को जावरा जिला बास्केटबॉल मैदान पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य सी. एम. राइज जावरा राजेंद्र बोस, अध्यक्षता प्राचार्य मॉडल स्कूल जावरा श्रीमती निर्मला बैरागी और विशेष अतिथि प्राचार्य एवं संस्थापक त्रिमूर्ति स्कूल जावरा संदीप सक्सेना रहें प्रतियोगिता में रतलाम, जावरा एवं आलोट के लगभग 150 खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट खेल आधार पर खिलाड़ी आगामी होने वाली संभागीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे कार्यक्रम में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों को खेल में कठोर परिश्रम कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी कार्यक्रम में श्री अपार सिंह गंभीर, मनुदेव सिंह चंद्रावत, श्री विक्रम बाथम, बद्री लाल बसेर, मुकेश यादव, अशोक शर्मा, प्रदीप ठाकुर, रविंद्र सिंह सिसोदिया, सुश्री कंचन पंवार, अभिषेक पवेंचा आदि का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन मनुदेव सिंह चंद्रावत एवं आभार जिला शिक्षा कार्यालय रतलाम से आए खेल प्रशिक्षक श्री विजय रावल ने माना।

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …