Breaking News

सक्त्ती कलेक्टर के निर्देश पर हसदेव नदी से नहर में छोड़ा गया पानी ग्रामीणों व किसानों के साथ साथ जिले वासियों में खुशी की लहर,

बिलासपुर छत्तीसगढ़,

01/Apr/2024,

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट, 

सक्त्ती कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने किसानो और ग्रामीणों के आवेदन पर जिले में नहर के पानी की समस्या का त्वरित निराकरण किया है। कलेक्टर के निर्देश पर हसदेव बायीं तट नहर अंतर्गत सक्त्ती शाखा नहर, खरसिया शाखा नहर, सोन नदीं और बोराई नदीं में पानी का प्रवाह हसदेव बांगो परियोजना (बांगो डेम) के माध्यम से छोड़ा गया है। उल्लेखनीय है की विगत कुछ दिवस पूर्व जिले के कुछ ग्रामीण तालाब सूखने, क्षेत्र के बोर, हैंडपंप में पानी की कमी होने की समस्या को लेकर नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के पास अपने समस्या के निराकरण के लिए पहुंचे थे। जिस पर कलेक्टर तोपनो ने किसानो और ग्रामीणों के हित का ध्यान रखते हुए बांगो डेम से पानी छोड़े जाने के लिए हसदेव बांगो परियोजना से जुड़े उच्चस्थ अधिकारियों से सीधे सम्पर्क किया तथा जिला अंतर्गत विभिन्न गांवों में निस्तारी के लिए तालाबो में पानी भरने तथा ग्राऊण्ड वाटर रिचार्ज (भू-जल स्तर में वृद्धि) को बढ़ाने के लिए त्वरित रूप से नहरों में जल प्रदाय करने के निर्देश दिये। जिसके तहत नहर में पानी छोड़ा गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने मिनीमाता बांगो नहर संभाग क्रमांक 6 के कार्यपालन अभियंता को नहरों में जल प्रवाह होने से तालाबो में पानी भरने के साथ-साथ जिला अंतर्गत सोन नदी एवं बोराई नदी में निर्मित एनीकटों में जल भराव कराये जाने के निर्देश दिये है। जिससे जिले के भूतल के जल स्तर में वृद्धि करने के साथ ही जिलेवासियों के पीने की पानी तथा निस्तारी की समस्या को दूर किया जा सके। कलेक्टर द्वारा बांगो डेम से पानी छोड़वाये जाने पर ग्रामीणों, किसानो और जिलेवासियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …