Breaking News

महिला स्वरोजगार कार्यशाला रोजगार सहित कई विषयों पर दी गई जानकारी हजारों महिलाएं हुई शामिल देखे पुरी खबर,

रायपुर (छ.ग.)

06/Dec/2022,

महेंद्र बघेल स्टेट ब्यूरो, 

जैजैपुर नगर के दशहरा मैदान पर महिला स्वरोजगार कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमे जनपद पंचायत जैजैपुर सहित विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों की महिलाएं हजारों की संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सामाज्य के कल्याण समिति के अध्यक्ष जाया द्विवेदी बताया आज महिलाओं को रोजगार का कार्यक्रम हमने आज यहां रखा है। इस तरह की कार्यक्रम हम विगत कई वर्षों के करते आ रहे है। जिसकी बदौलत आज पूरे छत्तीसगढ़ में चार हजार महिलाओं का रजिस्ट्रेशन है, जिनके लिए हम कार्य कर रहे है। इतना ही नही पूरे प्रदेश के सभी जिलों में हमारी शाखा भी है, हमारी संस्था को समय समय पर सरकार के साथ बैंकों का भी सहयोग मिलता है। आज देखें तो लगभग सभी गांव में महिला समूह का गठन किया गया है। जिन्हें सरकार के द्वारा काम दिया जा रहा है। लेकिन आज जिस प्रकार से लगभग सभी गांवों में समूह है उन सभी को काम भी नही मिल रहा है। ऐसे में हमे सरकार के ऊपर ही निर्भर नही होना है। इसी तरह कार्यक्रम का आयोजन करने वाली जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जानकी सत्यनारायण चंद्रा ने अपने संबोधन में वहां मौजूद महिलाओं को बताया कि। आज हम सब पढ़े लिखे है,और हमे अपने दम पर कुछ हासिल करना है। इसके लिए हम महिलाओं को आगे आना है,ताकि हम स्वालम्बी बन सके और परिवार समाज मे अपना एक मुकाम हासिल कर सके। मैंने देखा कि महिलाओं ने समूह तो बनाया है लेकिन उनके पास करने के लिए कुछ नही है। लेकिन अब हमें पीछे नही देखना है आप सभी कैसे स्वालम्बी बने कैसे आपके आर्थिक विकास किया जाये उसके लिए आप हम मिलकर एनजीओ के माध्यम से कई ऐसे कार्य है,उसे कर हम पैसे कमा सकते है। जैसे सिलाई करना,इमली का जेम बनाना,अचार बनाना पापड़ बनाना, और उसे बाजार तक ले जाने की जिम्मेदारी भी सम्हालेंगे। साथ ही जो महिला समूह हमारे एनजीओ से जुड़ती है उन समूहों को समान उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी हमारी ही रहेगी घर चलाने में पुरुष के और महिलाओं का बराबर हाथ रहता है अगर महिलाएं भी कमाने लग जाएं तो घर की आर्थिक स्थिति और बेहतर हो जायेगा और हमारा मकसद भी महिलाओं का आर्थिक विकास करना है,

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …