Breaking News

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण सहित अन्य नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता,

रतलाम,

12/May/2024, 

 देशभर के साथ रतलाम में भी कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने का दौर जारी है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के पांच नेता भाजपा में शामिल हुए। मंत्री श्री काश्यप द्वारा अभिभाषक एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण शांतिलाल चौधरी, जिला किसान कांग्रेस महामंत्री राजेश तिवारी, जिला किसान संगठन मंत्री मोहनलाल सारवान, ग्राम पंचायत मांगरोल के पंच शांतिलाल भाभर एवं मांगीलाल सिंगार को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक एवं न्यू ज्वाइनिंग टोली प्रभारी मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, कृष्णकुमार सोनी, अभिभाषक एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा अजा मोर्चा डॉ. ईश्वर बोराना, अभिभाषक सुभाष जैन आदि उपस्थित रहे।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …