Breaking News

अवैध परिवहन के खिलाफ जिला परिवहन कर्मचारी संघ ने सौपा ज्ञापन

अवैध परिवहन के खिलाफ जिला परिवहन कर्मचारी संघ ने सौपा ज्ञापन

रतलाम

9/sept/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम. रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में चल रहे अवैध परिवहन (टेंपू ,मैजिक ,पिकअप ,तूफान ) के खिलाफप परिवहन कर्मचारी संघ ने सैलाना पुलिस थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खलाटे को एक ज्ञापन सौंपा है। परिवहन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विलियम डेनियल (गोलू ) ने बताया की क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे वाहन संचालित होते है। जिससे वहां से गुजरने वाली यात्री बसों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। आए दिन अवैध परिवहन के संचालको के द्वारा यात्री बसों के कर्मचारियों के साथ सवारियों को बिठाने की बात को लेकर अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। हाल ही में साथी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार तथा अभद्र घटना घटी जिसमें उक्त अवैध वाहनों के संचालकों के द्वारा जान से मारने की धमकियां भी दी गई। जिससे साथी कर्मचारियों में भय का माहौल है। हाल ही में धोलागढ़ रोड पर पिकअप पलटी खाने से तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है और काफी संख्या में लोग घायल भी हुए इस तरह की घटना पहले भी कहीं बार हो चुकी है किंतु प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हमने थाना प्रभारी महोदय को ज्ञापन देकर इन सभी प्रकार के अवैध रूप से संचालित वाहनों को बस स्टैंड आने ही नहीं दिया जाना चाहिए तथा इनका संचालन पूर्ण रूप से बंद किया जाना चाहिए। प्रशासन अगर अवैध रूप से संचालित वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पाता है। तो जिला परिवहन कर्मचारी संघ द्वारा हड़ताल कर प्रदर्शन किया जाएगा तथा बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन में परिवहन कर्मचारी संघ के वरिष्ठ मूलचंद (मार साहब),विजय शर्मा ,दीपक पटेल, वीरेंद्र सिंह (लाला बापू ), देवीलाल (बारीक ), कमलेश सोनी , संदीप , बालू, महेश गवली, भानु गवली आदि कर्मचारी मौजूद थे।

 

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …