Breaking News

बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर रतलाम पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध किए गए,

रतलाम, 

08/Mar/2024,

जिला कलेक्टर द्वारा पारित आदेश के परिपेक्ष्य में वर्तमान में जारी बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत विद्यार्थियों के अध्ययन में बाधा उत्पन्न कर तेज आवाज डीजे बजाने वालों पर पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा पूर्णतः प्रतिबंध लगाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए। स्टेशन रोड पुलिस के द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए 2 प्रकरण अपराध क्रमांक 266/24 एवं 268/24 धारा 188 मादवी एवं 15 मध्य प्रदेश कोलाहल अधिनियम का पंजीकृत किए गए। 1. रात्रि में 11:00 बजे आनंद पैलेस मैरिज गार्डन में तेज आवाज में डीजे साउंड बजाने के कारण शिकायत प्राप्त होने पर थाना स्टेशन रोड रतलाम के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह दायमा ने मय फोर्स चिता आरक्षक अभिषेक पाठक आरक्षक राहुल मारू आरक्षक हर्षल शर्मा आरक्षक विशाल सेन के द्वारा डीजे साउंड संचालक को समझाने पर भी साउंड की आवाज कम नहीं करने पर अपराध क्रमांक 268/24 धारा 188 भादवी एवं 15 मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। 2. खातीपुरा रतलाम में शादी समारोह में राजेश कुमार पिता हरि सिंह कुशवाह के घर पर तेज आवाज में डीजे बज रहा था जिस पर शादी समारोह के संचालक राजेश कुशवाहा पिता हरि सिंह कुशवाहा पर अपराध क्रमांक 266/24 धारा188 भादवी एवं 15 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में मुख्य भूमिका सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण की दायमा चीता आरक्षक राहुल मारू एवं अभिषेक पाठक की

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …