Breaking News

कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्कूल एवं तहसील कार्यलय हसौद का किया निरीक्षण

बिलासपुर (छ.ग.)

12/Mar/2024

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट

सक्त्ती कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नूपुर राशि पन्ना ने आज हसौद में बन रहे सेजेस स्कूल का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को भवन निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही भवन निर्माण में लगने वाले सरिया व खिड़कियों को पूर्ण गुणवत्ता वाले लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कलेक्टर के द्वारा नवीन तहसील भवन हसौद निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, निर्माण कार्य की गति बढ़ाने व निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान सक्ती एसडीएम पंकज डाहिरे, हसौद तहसीलदार भीष्म पटेल, पीडब्लूडी एसडीओ सहित सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Check Also

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से 900 एमएसएमई यूनिट्स को 360 करोड़ रुपये से अधिक की वितरित की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम जिले की 247853 लाड़ली बहनों को 362651500 रूपये  अंतरित  किये, जावरा विधानसभा क्षेत्र में 9 चिकित्सकों की सौगात,2026 के दौरान 17 प्रकरणों में 44 आरोपी गिरफ्तार ₹2.83 करोड़ से अधिक का मशरूका जप्त,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सूक्ष्म, लघु …