रतलाम,
19/Mar/2024,
जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 से स्वतंत्र, निष्पक्ष रूप से संपन्न किये जाना है। निर्वाचन आयोग की आदर्श आरक्षण संहिता का उल्लंघन किसी भी स्तर पर नहीं हो, इस पर अधिकारी नजर रखें। निर्वाचन के लिए अधिकारी, कर्मचारी निष्पक्ष रूप से कार्य करें। किसी भी राजनीतिक दल से झुकाव अथवा संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित रूप से की जाएगी। शासकीय अमले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने सोमवार को समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. चौधरी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला अधिकारी स्वयं उपस्थित रहे, किसी अधीनस्थ की उपस्थिति स्वीकार्य नहीं की जाएगी। विशेष परिस्थिति को छोड़कर अधिकारी अपने साथ बैठक में किसी अधीनस्थ को नहीं लाएंगे। सभी कार्यालय प्रमुख अपनी मुख्य स्थापनाओं की जानकारी दो दिवस में कलेक्ट्रेट में उपलब्ध करवाएं।
लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत आदर्श शासन संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश बैठक में दिए गए। किसी भी नवीन कार्य की स्वीकृति नहीं देना है। कलेक्टर ने संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत जिले में की गई कार्रवाई की जानकारी सभी एसडीएम से प्राप्त की, बैलेट पेपर के संबंध में जिला कोषालय अधिकारी को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना, एसडीएम श्री संजीव पांडे, श्री त्रिलोचन गौड, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, डिप्टी कलेक्टर श्री विवेक सोनकर, परिविक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सुश्री आर्ची हरित, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री अरुण पाठक, महिला बाल विकास अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री अनुराग सिंह, कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री सचिन हरित, जिला योजना अधिकारी श्री बी.के. पाटीदार भी उपस्थित थे।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए कार्रवाइयां की जा रही है। सोमवार को जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, एसडीएम श्री संजीव पांडे, श्री त्रिलोचन गौड फ्लैग मार्च में सम्मिलित हुए। फ्लैग मार्च में जिला पुलिस बल, होमगार्ड तथा अन्य बलों के जवान सम्मिलित हुए। दो बत्ती क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड थाना परिसर से प्रारंभ फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ वापस लौटा।
Bharat24x7News Online: Latest News