Breaking News

कांग्रेस विधायक की अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने दिया ज्ञापन,

रतलाम,

29/Mar/2024,

थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं मे आक्रोश व्याप्त है। रतलाम मे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति मे महिला मोर्चा लोकसभा प्रभारी अनिता कटारिया के नेतृत्व मे ज्ञापन दिया गया। जिसमें कांग्रेस पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की मांग गई। ज्ञापन मे बताया गया कि कांग्रेस द्वारा महिलाओं के प्रति लगातार अभ्रद भाषा  एवं अपमानजनक टिप्पणी की जाती रही है। हाल ही मे थांदला विधायक वीरसिंग भूरिया द्वारा दिनांक 26.03.2024 को थांदला विधानसभा के मदरानी पंचायत की सार्वजनिक बैठक मे भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की गई है। भाजपा प्रत्याषी पोस्ट ग्रेजुएट होकर पढ़ीलिखी महिला है, और विष्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल की प्रत्याशी है। उनका अपमान सभी महिलाओं का अपमान है। यह अपमान कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की उपस्थिति मे किया गया है, जो घोर निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कांग्रेस के इस रवैये की घोर, निंदा करती है, तथा महामहिम से आग्रह करती है कि कांग्रेस पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए। ज्ञापन देने के दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, दिव्या शर्मा, अनिता कटारा, कविता चौहान, निशा पवन सोमानी, जया वसावा, पद्मा पोरवाल, सपना दुबे, जीवन ज्योति, ललीता पंवार, मीना टांक, आयुषी , कविता चौहान, प्रेम राव, लक्ष्मी सोनगरा, राधा चौहान, मधु गहलोत, भारती राहोरी जुबीन जैन, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …