Breaking News

मामुली बात को लेकर के आरोपी ने परवेश पर किया चाकु से हमला इलाज के दौरान हुई मौत।

रतलाम

15/Apr/2024

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के सैलाना नगर से 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत कोटडा में एक व्यक्ति ने गांव के 22 वर्षीय व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने चाकू मारने वाले व्यक्ति को पड़कर पुलिस के हवाले किया। उधर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। डॉक्टरों ने घायल की हालत गंम्भीर बताते हुए। उसे मेडिकल कॉलेज रैफर किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेजा। सैलाना थाने पर एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे व आगे की जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ग्राम पंचायत कोटडा मे मृतक परवेश पिता कालु चरपोटा अमरखोर व हालमुकाम कोटडा को मामुली बात को लेकर के आरोपी रामलाल ने पेट में चाकु से वार कर दिया। उधर ग्रामीणों को जब घटना की भनक लगी। तब ग्रामीणों ने चाकू मारने वाले रामलाल को धरदबोचा और सैलाना थाने पर सूचना दी। साथ ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने रामलाल को हिरासत में ले लिया। उधर घायल परवेश को इलाज के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टरो ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान परवेश की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव को पीएम करवाने भेजा‌। ओर आगे की जांच शुरू की।

थाना व घटना स्थल पहुंचे एडिशनल एसपी-
एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि कोटडा में हुए चाकू की घटना को लेकर के आरोपी रामलाल पिता कालु गोदा निवासी सवरियारुंडी पी.एस डीडी नगर रतलाम  आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि कोटडा में एक बारात आई हुई थी। तीन लड़कों के बीच आपस मे बातचीत चल रही थी। इसी दौरान वहां पर मौजूद आरोपी रामलाल को ऐसा लगा। इन लड़को के द्वारा मुझे कुछ बोला जा रहा है। इसी बात पर उन के बीच कहां सुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। आरोपी रामलाल ने परवेश के उपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे परवेश की मौत हो गई। इसके बाद एडिशनल एसपी घटनास्थल पर पहुंचे।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …