Breaking News

जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांग तथा 85 प्लस मतदाताओं द्वारा घर पर ही मतदान की सुविधा प्राप्त कर मताधिकार का उपयोग किया गया,

रतलाम,

04/May/2024,

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों सैलानारतलाम शहररतलाम ग्रामीण तथा जावरा में दिव्यांग मतदाताओं एवं 85 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के मतदाताओं द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई घर पर ही मतदान की सुविधा का लाभ उठाते हुए शुक्रवार को अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम द्वारा नियुक्त किए गए मतदान दलों द्वारा 85 प्लस तथा दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचकर उनको मताधिकार की सुविधा प्रदान की गई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में दिव्यांग श्रेणी के कुल 61 तथा 85 प्लस के कुल 342 मतदाता बताए गए हैं। इनमें से 85 प्लस के 319 तथा दिव्यांग श्रेणी के 58 मतदाताओं द्वारा अपने घर पर अपने मताधिकार का उपयोग किया गया इसी प्रकार रतलाम ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 85 प्लस के 41 मतदाताओं तथा 5 दिव्यांग मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। यहां पर बचे हुए एक मतदाता को घर पर मताधिकार की सुविधा देने का कार्य आगामी 7 मई को किया जाएगा इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना में 85 प्लस के 34 तथा दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत रूप से दिव्यांग श्रेणी तथा 85 प्लस के मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया गया है। इसके अलावा जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा में शुक्रवार को 85 प्लस के कुल 162 मतदाताओं में से 149 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार दिव्यांग श्रेणी के कुल 33 मतदाताओं में से 32 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिले के आलोट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा मई को दिव्यांग तथा 85 प्लस मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का  उपयोग किया जाएगा।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …