Breaking News

ग्राम अडवानीया में भव्य मेले का शुभारंभ 

ग्राम अडवानीया में भव्य मेले का शुभारंभ

रतलाम

23/May/2024

रतलाम जिले के सैलाना नगर से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत अडवानीया में अति प्राचीन बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। तेज गर्मी के प्रकोप के चलते भी सुबह से आदिवासी अंचलों से ग्रामीण मेला घुमते दिखाई दिए। बुधवार को अडवानिया के समीप शिवगढ़ रोड स्थित अति प्राचीन बडे केदारेश्वर महादेव मंदिर पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। मेला ग्रामीण संस्कृति की एक पहचान है। यहां पर ग्रामीण जन एक ही स्थान पर विभिन्न ग्राम से आए लोगो से मिल लेते हैं,और आवश्यक खरीददारी भी कर लेते हैं। मेले हमारी संस्कृति एवं एकता का उदाहरण है।उल्लेखनीय है कि यहां पर मेला 1 वर्ष में दो बार वैशाख पूर्णिमा एवं कार्तिक पूर्णिमा को ही लगता है। लोग यहां पर भगवान भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बाबा के दर्शन करते हैं। मेले में झूले,चक्री आदि का बच्चों ने लुत्फ़ उठाया।

Check Also

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और परिवार जनों का निःशुल्क जांच एवं उपचार, “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रतलाम पुलिस एवं खेल विभाग की अनूठी पहल,-रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ “लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे”

🔊 Listen to this रतलाम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “नशे से दूर है खेल …