Breaking News

पिपलौदा थाना क्षेत्र में पानी के गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की हुई मौत

पिपलौदा थाना क्षेत्र में पानी के गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की हुई मौत

रतलाम

3/Jul/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के पिपलौदा के अचलपुरा में पानी के गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत होने का मामला सामने आया है। बता दें की परिजनों को दो घंटे बाद पता चला। ओर दोनों मासूमो की उम्र 3-3 वर्ष बताई जा रही है। साथ ही मृतक बच्चे मामा-बुआ के बेटे-बेटी हैं। पिपलौदा थाने के एएसआई कमालसिंह बामनिया ने बताया अचलपुरा में सोमवार को घर के पास बने गड्ढे में भरे पानी में तीन-तीन साल के दो मासूमों राजलक्ष्मी ओर पवन की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वही दोनों मृतक मासूम मामा-बुआ के बेटा-बेटी थे। उनके डूबने के करीब एक घंटे बाद परिजनों को उस समय पता चला जब उनके शव तैरकर पानी में बाहर आ गए थे। बतादे कि अचलपुरा निवासी कैलाश देवदा के घर के पास ही गड्ढा खोदा हुआ था। इसमें गर्मी में प्लास्टिक की पन्नी रखकर पानी भरकर उसका उपयोग मकान निर्माण में करते थे। बारिश होने से इसमें पानी भर गया। सोमवार को कैलाश का लडक़ा पवन और मोठिया थाना सालमगढ़ निवासी बहन शांतिबाई की लडक़ी राजलक्ष्मी पिता सुनील कटारा खेलते हुए गड्ढे में जा गिरे।

Check Also

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और परिवार जनों का निःशुल्क जांच एवं उपचार, “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रतलाम पुलिस एवं खेल विभाग की अनूठी पहल,-रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ “लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे”

🔊 Listen to this रतलाम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “नशे से दूर है खेल …