Breaking News

कलेक्टर श्री बाथम ने वृक्षारोपण किया-विमुक्त-घुमक्कड़ एवं अर्ध-घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम-अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन 22 जुलाई को-

रतलाम

20/Jul/2024

मध्यप्रदेश शासन के सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत कलेक्टर राजेश बाथम ने शुक्रवार को रतलाम विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के सीईओ डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

रतलाम

20/Jul/2024

मध्यप्रदेश राज्य विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा आगामी 21 जुलाई को जिले के भ्रमण पर रहेंगेनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बंजारा 21 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे मंदसौर जिले के मेलखेड़ा से प्रस्थान कर रतलाम जिले के आलोटसीसाखेड़ी आकर गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। श्री बंजारा 22 जुलाई को प्रातः 5:00 बजे सीसाखेड़ी से बड़वानी जिले को प्रस्थान कर जाएंगे।

रतलाम

20/Jul/2024

रतलाम जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आगामी 22 जुलाई को दोपहर 12ः30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष  में आयोजित की जाएगी।

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …