Breaking News

व्यवस्थाओं में सुधार के लिए व्यापारी एसोसिएशन ने सौंपा मांग पत्र

व्यवस्थाओं में सुधार के लिए व्यापारी एसोसिएशन ने सौंपा मांग पत्र

रतलाम

13/Sept/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले की सैलाना कृषि उपज मंडी समिति सैलाना व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने शुक्रवार को मंडी प्रांगण में  एसडीएम मनीष जैन को मंडी प्रांगण में फैली विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर के ज्ञापन सोपा गया है। जिस पर एसडीएम जैन ने सभी समस्याओं को शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया  है। साथ ही मौजूद मंडी कर्मियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित भी किया। इसी दौरान एसोसिएशन के सदस्य प्रदीप पितलिया,प्रदीप चंडालिया,मनोज चंडालिया,दीपक कसेरा ने एसडीएम जैन को मांग पत्र सौंपा। उसके पूर्व मांग पत्र का वाचन एसोसिएशन के सचिव पंकज सियार ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी प्रदीप मंडोत,दिलीप छाजेड़,अनिल चंडालिया,धर्मेंद्र शर्मा,राकेश चंडालिया, संजय चंडालिया,राकेश चंदेल,रोहित चंडालिया,आशीष पाटीदार,मोहमद राजा,सुमित चंडालिया,विपुल पितलिया, शुभम व्होरा, चिराग चंडालिया उपस्थित थे।संचालन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आकाश चंडालिया ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष नवदीप मेहता ने व्यक्त किया।

Check Also

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और परिवार जनों का निःशुल्क जांच एवं उपचार, “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रतलाम पुलिस एवं खेल विभाग की अनूठी पहल,-रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ “लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे”

🔊 Listen to this रतलाम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “नशे से दूर है खेल …