Breaking News

पोथी एवं कलश यात्रा निकाली गई

पोथी एवं कलश यात्रा निकाली गई

रतलाम

20/sept/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना नगर में श्रीमद् भागवत कथा के लिए पोथी एवं कलश यात्रा निकाली गई।भागवताचार्य राजभट्ट पंडित कुलदीप गुरु ने बताया की श्री सांवरिया सेठ मंडफिया वाले व श्री चारभुजानाथ मित्र मंडल द्वारा नगर के गोधुलिया हनुमान जी मंदिर के सामने गौशाला प्रांगण में 19 सितंबर से 25 सितम्बर तक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया‌। आयोजन के प्रथम दिन रंगवाडी मोहल्ला स्थित देवरी चौक से श्रीमद् भागवत कथा के लिए पोथी एवं कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई गौशाला प्रांगण में पहुंची। आयोजन कर्ताओं ने नगर व आसपास ग्रामीण क्षेत्र के समस्त महानुभावो से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिदिन कथा में पधारने का आव्हान भी किया है। 

भागवत कथा की शुरु

कलश यात्रा गौशाला में पहुंचने पर चारभुजानाथ मित्र मंडल के संरक्षक जनपद पंचायत सीईओ गोवर्धनलाल मालवीय, अध्यक्ष गोपाल सिलावट, संदीप कुमावत और गौशाला के प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी आदि ने यात्रा में शिरकत करने वाले भक्तजनों का आत्मीय अभिनंदन किया। कथा के मुख्य यजमान वीपीन कसेरा, अनील कसेरा द्वारा पोथी पूजन, आव्हान पूजन किया गया। प्रथम दिवस पंडित कुलदीप गुरु ने कहा कि भागवत महापुराण कथा एक संकल्पित कार्यक्रम है। श्राद्ध पक्ष में हर एक के उत्थान के लिए यह कथा की जा रही है। भागवत कथा श्रवण करने से मुक्ति मिलती है। प्रथम दिवस पंडित कुलदीप गुरु ने श्रीमद् भागवत महात्म्य, श्री अमर कथा, श्री परीक्षित जन्म, एवम् श्री शुकदेव जी के प्राकट्य तथा गौ माता सेवा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भक्तजनों से अपील की कि आपने व्यस्तता के बीच थोड़ा समय हर व्यक्ति को धर्म, ध्यान के लिए भी निकालना चाहिए। समाजसेवी अशोक चंडालिया, ट्रस्टी करुण संघवी ने नगर और क्षेत्र के भक्तजनों से अनुरोध किया कि गौ शाला में चल रही कथा श्रवण कर अपने जीवन को सफल बनाएं।

 

oplus_0

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …