Breaking News

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता-सागोद गौशाला के सफल संचालन हेतु महापौर प्रहलाद पटेल का मुस्लिम नौजवान कमेटी ने किया सम्मान-मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजन 2 नवंबर को

रतलाम,

02/Nov/2024

दीपावली पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। यहां सभी ने मंत्री श्री काश्यप, सिद्धार्थ काश्यप एवं परिवार से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री श्री काश्यप ने भी सभी का अभिनंदन करते हुए उन्हें भी शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, आदित्य डागा, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं के साथ आमजन उपस्थित रहे। कलेक्टर राजेश बाथम एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अन्य अधिकारीगण ने भी मंत्री श्री काश्यप से मिलकर उन्हे दीपावली की शुभकामनाएं दी।

रतलाम,

02/Nov/2024

नगर निगम द्वारा ग्राम सागोद में संचालित गौशाला में गौ माता को स्वच्छ वातावरण, उपयुक्त आहार व उचित रखरखाव किये जाने हेतु गौ भक्त महापौर प्रहलाद पटेल का सम्मान वार्ड क्रमांक 30 की पार्षद शबाना-खालिक खान के नेतृत्व में मुस्लिम नौजवान कमेटी द्वारा गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंटकर व शाला श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुस्कान खान, अफसाना खान, काजी खान, मस्जिद के पूर्व सदर ईसरार एहमद, खजांची मोहम्मद, तेहसीन भाई, भाजपा नेता राकेश मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान आदि उपस्थित थे।

रतलाम,

02/Nov/2024

मध्यप्रदेश  स्थापना दिवस के उपलक्ष में रतलाम में कार्यक्रम 2 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में शाम 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल,  प्रदीप उपाध्याय तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर राजेश बाथम ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं कि कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …