Breaking News

भाजपा मंडलों की निर्वाचन प्रक्रिया 7 एवं 8 दिसंबर को होगी

रतलाम

06/Dec/2024

संगठन पर्व के तहत् भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की निर्वाचन प्रक्रिया 07 एवं 08 दिसंबर को होगी। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी की उपस्थिति मे पार्टी पदाधिकारियों से मंडलवार् रायशुमारी की जायेगी। मंडल चुनाव की प्रक्रिया 07 दिसंबर को दोपहर 02:00 बजे 80 फीट रोड स्थित नारायणी पैलेस मे जावरा विधानसभा के मंडलों से आरंभ होगी और 08 दिसंबर को शाम 04:00 बजे रतलाम शहर विधानसभा के मंडलों से पूर्ण होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग पुरोहित एवं महेश सोनी ने बताया कि नारायणी पैलेस मे  07 दिसंबर को दोप. 02:00 बजे जावरा विधानसभा एवं 04:00 बजे रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मंडलों की चुनाव प्रक्रिया होगी। 08 दिसंबर को प्रातः 10ः00 बजे सैलाना विधानसभा , दोपहर 01:00 बजे आलोट विधानसभा एवं शाम 04:00 बजे रतलाम शहर विधानसभा के मंडलों की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। प्रक्रिया के तहत् संबंधित मंडल के अध्यक्ष के साथ मंडल मे निवासरत  विधायक, महापौर जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्टी/मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर पंचायत , नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, निगम मंडल के पूर्व अध्यक्ष की उपस्थिति अपेक्षित है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत् सभी से रायशुमारी कर सर्वानुमति के प्रयास किए जाएगे।

Check Also

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

🔊 Listen to this रतलाम समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना …