Breaking News

कलेक्टर श्री बाथम द्वारा खाद की कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाइयों के निर्देश कालाबाजारी पकडी जाने पर जावरा में दुकान सील की गई

रतलाम,

19/Dec/2024,

जिले में किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध हो, दुकानदार खाद की कालाबाजारी नहीं कर पाए इसके लिए कलेक्टर राजेश बाथम ने जिले के मैदानी अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर के निर्देश पर विगत दिवस जिले के जावरा में अधिक मूल्य पर खाद विक्रय करने वाले एक दुकानदार अनोखीलाल एंड संस के विरुद्ध कार्रवाई की जाकर दुकान सील की गई है जिसके द्वारा 266.5 रुपए मूल्य का यूरिया खाद का बैग 360 रुपए में विक्रय किया जा रहा था। इसी प्रकार जिले के अन्य स्थानों पर भी अधिकारियों द्वारा सक्रियता के साथ निरीक्षण किया जा रहे हैं।कलेक्टर श्री बाथम द्वारा खाद की कालाबाजारी करने वालों पर विभिन्न प्रकार से निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से जिले के एसडीएम तथा तहसीलदार नायब तहसीलदारों को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। जावरा में राजस्व विभाग के कर्मचारी को किसान के रूप में यूरिया क्रय करने के लिए खाचरोद नाका स्थित अनोखीलाल एंड सन सुखेड़ा वालों की दुकान पर भेजा गया। उसके द्वारा दुकानदार से यूरिया खाद के बैग का मूल्य पूछा गया, दुकानदार द्वारा 266.5 मूल्य के यूरिया खाद के बैग की कीमत 360 रूपए बताई गई। कर्मचारियों को उक्त बेग 360 रूपए में दिया गया। कालाबाजारी कंफर्म होने पर तहसीलदार श्री संदीप इवने, नायब तहसीलदार वैभव जैन, श्रद्धा त्रिवेदी, पटवारी पंकज राठौर समेत पूरी टीम द्वारा दुकान पर जाकर कृषि अधिकारियों को बुलाया गया। कृषि विभाग के अधिकारी के.आर. खेड़े एवं इंदर सिंह भयडिया द्वारा बयान दर्ज किए गए, मौका पंचनामा बनाया गया। जांच पूरी होने तक उक्त दुकान को सील कर दिया गया है।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …