Breaking News

पुलिस ने धारदार हथियार (तलवार) के साथ चार आरोपियों को पकड़ा

रतलाम

20/Dec/2024

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध रूप से हथियार रखने एवं तस्करी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं, जो  निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना नामली की विशेष टीम द्वारा दिनांक 19.12.2024 व 20.12.2024 को रात्री में भ्रमण के दौरान मुखबिर सुचना पर आटों क्रमांक MP13ZJ0152 को चैक करते आटो चालक बाबुलाल पिता छितूलाल मालवीय उम्र 37 साल निवासी ग्राम डाबडा राजपूत तह. माकडोन जिला उज्जैन हा.मु. बाफना पार्क तराना रोड सरकारी स्कूल के पास उज्जैन शराब के नशे में पाया गया व आटों में अवैध एक लोहे की धारदार तलवार मिली। इसी प्रकार अलग अलग स्थानों से आरोपी कन्हैया उर्फ कृष्णा पिता कैलाशचन्द्र मोभिया उम्र 24 साल नि. सुमित किराना दुकान के पास मक्सीरोड पँवासा जिला उज्जैन के कब्जे में अवैध धारदार तलवार एवं आरोपी राहुल पिता दुर्गालाल सोलंकी उम्र 26 साल नि. निमनवासा मक्सी रोड उज्जैन थाना पँवासा जिला उज्जैन के कब्जे से अवैध धारदार तलवार एवं आरोपी नितिन पिता संतोष जैन उम्र 28 साल निवासी सेठी नगर,मक्सी रोड पवासा उज्जैन के कब्जे से अवैध धारदार तलवार पृथक पृथक जप्त की गई। उपरोक्त आरोपीयों के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये हैं।  

आआरोपियों का विवरण*

1. बाबुलाल पिता छितूलाल मालवीय उम्र 37 साल नि. ग्राम डाबडा राजपूत तह. माकडोन जिला उज्जैन हा.मु. बाफना पार्क तराना रोड सरकारी स्कूल के पास उज्जैन  2. कन्हैया उर्फ कृष्णा पिता कैलाशचन्द्र मोभिया उम्र 24 साल नि. सुमित किराना दुकान के पास मक्सीरोड पँवासा जिला उज्जैन  3. राहुल पिता दुर्गालाल सोलंकी उम्र 26 साल नि. निमनवासा मक्सी रोड उज्जैन थाना पँवासा जिला उज्जैन  4. नितिन पिता संतोष जैन उम्र 28 साल निवासी सेठी नगर ,मक्सी रोड पवासा उज्जैन  
सराहनीय भूमिका- निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, सचिन डावर, संतोष अग्निहोत्री, प्रआर. 919 गोपाल खराडी, प्रआर. 650 शैलेष ठकराल, प्रआर. 917 कांतिलाल ओहरिया, आर.352 शिवराम मोर्य, आर.1037 शांतिलाल राठोर, आर.1042 मनोज मुजाल्दे, आर.548 मनोहर नागदा, आर.175 कुनाल रावत की सराहनीय भूमिका रही।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …