Breaking News

4 व 2 लेन सड़कों की 2 स्वीपिंग मशीनों से होगी सफाई महापौर परिषद ने दी 5 वर्षो तक संचालन की वित्तीय स्वीकृति-कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप करेंगे 8 मार्च को श्रमिक विश्रामगृह का भूमिपूजन-दिव्यांगजनों के लिए ‘सुगम्य यात्रा को कलेक्टर श्री बाथम ने हरी झंडी दिखाई

रतलाम

08/Mar/2025

रतलाम नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा निरंतर किये जा रहे कार्यो के तहत नगर की 4 व 2 लेन सड़कों की सफाई कार्य के लिये 2 स्वीपिंग मशीन से अगले 5 वर्षो तक करवाये जाने की वित्तीय स्वीकृति महापौर परिषद ने प्रदान की। महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में नगर की 4 व 2 लेन सड़कों की सफाई अगले 5 वर्षो तक करवाये जाने हेतु 2 नग ट्रक माउटेड स्वीपिंग मशीन मय गारबेज ट्रीपर, मय ईधन, वाहन चालक, हेल्पर से करवाये जाने की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।


इसके अलावा बरबड़ हनुमान मेला परिसर में 8 से 12 अप्रैल तक आयोजित किये जाने वाले 5 दिवसीय बरबड़ हनुमान मेला आयोजन व सांस्कृतिक मंच पर प्रतिदिन रात्रि में नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु उच्च स्तरीय गरीमामयी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाये जाने तथा मेला आयोजन हेतु वित्तीय स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा दी गई। आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, राजू सोनी, रामूभाई डाबी, सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, उपयंत्री मनीष तिवारी, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र पुरोहित आदि उपस्थित थे।

रतलाम

08/Mar/2025

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों हेतु 100 सीटर श्रमिक विश्राम गृह (रैन बसेरा) का निर्माण सभी नगर निगम मुख्यालयों में किया जाना है। रतलाम नगर निगम में श्रमिक विश्राम गृह (रैन बसेरा) का निर्माण बंजली में किया जा रहा है जिसका भूमिपूजन  8 मार्च को प्रदेश के सूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप  द्वारा किया जाएगा। ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष अतिथि रहेंगे।

रतलाम

08/Mar/2025

शुक्रवार को सामाजिक न्याय ओर अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली व सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भोपाल कें निर्देशानुसार जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, मध्यप्रदेश विकलांग मंच व जन चेतना मुख बधिर विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में  दिव्यागजनों के लिए सुगम्य यात्रा का शुभारम्भ कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया, जिसमें बाधारहित वातावरण का अवलोकन दिव्यांगजनो को करवाया तथा सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई।

यात्रा के दौरान कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय,महु रोड बस स्टेड, नगर निगम आदि जगह रैंप,बाधा रहित आवागमन का अवलोकन दिव्यांग जनों को करवाया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भ्रमण के दौरान दिव्यांगों को पुलिस कंट्रोल रूम जहां से पूरे शहर पर कैमरे के माध्यम दे नजर होती है का अवलोकन करवाया गया। साइबर सुरक्षा के प्रति जानकारी दी गई, गुड टच बेड टच के बारे में दिव्यांग बच्चों को बताया गया। इस अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय  संध्या शर्मा उपस्थित थी। एडिशनल एसपी राकेश  खाखा द्वारा बच्चों को आशीर्वचन प्रदान किए स्वल्पाहार करवाया गया। उपस्थित आमजनों को दिव्यांग जन हेतु सुगम्य वातावरण की आवश्यकताओं के प्रति संवाद कर जागरूक किया गया। व्हीलचेयर की व्यवस्था, योग्य शौचालय होना, आपातकालीन सुविधाएं,तथा परामर्श सेवाएं शामिल है।

इन बातों का ध्यान रखकर दिव्यांगजनो के लिए सुगम्य यात्रा का आयोजन करवाया गया। यह दिव्यांगजनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें समाज की मुख्य धारा में एकीकृत करने में मदद करता है। मध्यप्रदेश दिव्यांग मंच से प्रदेश महासचिव किरण पाटीदार शंभू लाल चौधरी, नियाज़ मोहम्मद मंसूरी, लोकेश बागमरे, भेरूलाल विश्वकर्मा, शांतिलाल गामड़, भारतसिंह राठौर सामाजिक न्याय विभाग से सुश्री किरण, अमित मईडा, हिम्मत सिंह सोनगरा दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से आकाश पथरोड, कैलाश पटेल हितेश गायकवाड, हरीश जन चेतना मुख बधिर विद्यालय के  सतीश तिवारी , छात्र व पूरा स्टॉप उपस्थित थे।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …