Breaking News

 पुलिस परिवार के लिये आयोजित किया तीन दिवसीय ध्‍यान एवं योग शिविर का आयोजन, रतलाम पुलिस द्वारा किरायेदारों/नौकरों के सत्यापन हेतु चलाया जा रहा अभियान,

रतलाम,

19/May/2025,

पुलिस फोर्स की अनिश्चित जीवन शैली व कार्य की अधिकता से पुलिसर्मियों में उपज रहे तनाव को ध्यान के माध्यम से मानसिक तनाव/अवसाद प्रबंधन, बेहतर स्वास्थ्य, प्रसन्नचित्तता, कार्य के प्रति समर्पण, सामाजिक प्रतिबद्धता, संवाद कौशल, पारिवारिक सामंजस्य एवं सकारात्मक ऊर्जा जैसे गुणों के विकास को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्‍यालय भोपाल के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में ” हार्टफुलनेस ध्‍यान केंद्र का प्रशिक्षण एवं अभ्‍यास ” कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशि‍त किया गया है । निर्देशानुसार रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में दिनांक 17 मई से 19 मई तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में जिला पुलिस बल में पदस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय ” हार्टफुलनेस ध्‍यान केंद्र का प्रशिक्षण एवं अभ्‍यास ” कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें हार्टफुलनेस संस्था से ध्‍यान योग विशेषक्ष के वी सोनी,  निलेश शुक्ला, तरुण त्रिपाठी, सुश्री शीतल शुक्ला, जितेंद्र अग्रवाल, सुश्री कविता चौबे,द्वारा ध्‍यान शिविर में शामिल रहे पुलिसकर्मियों को ध्‍यान योग के महत्‍व व लाभों से अवगत कराया गया और तनाव मुक्ति एवं ध्‍यान का व्‍यवहारिक प्रशिक्षण देकर ध्‍यान योगाभ्‍यास कराया गया पहले दिन ध्यान के महत्व को बताते हुए शिथिलीकरण की प्रक्रिया कराई गई और ध्यान का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। दूसरे दिन मानसिक सफाई का महत्व बताया गया तथा मानसिक सफाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया और इसके बाद ध्यान का अनुभव किया। सभी को अच्छा लगा, हल्कापन व शांति का अनुभव हुआ। सभी पुलिस कर्मियों द्वारा निरंतर ध्यान करने की इच्छा जाहिर की गई। इस दौरान रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भार्रावत, सूबेदार मोनिका ठाकुर, सहित 40 पुलिस अधिकारी / कर्मचारी सम्मिलित रहे।

रतलाम,

19/May/2025,

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय के आदेश क्रमांक/ 131/एडीएम/रतलाम एवं क्रमांक/129/आर –2/एडीएम /2025 के आधार पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के पालन करवाए जाने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक कारवाई के संबंध दिशा निर्देश प्रदान किए गए है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की आम जन से अपील की गई है कि रतलाम पुलिस द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा में किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों की जानकारी एक सप्ताह के भीतर अपने नजदीकी पुलिस थाने पर दे सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशालाओं की लगातार चेकिंग करने संवेदनशील एवं धार्मिक स्थानों के आसपास सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए गए है। सभी होटल संचालकों को अपने यहां रुकने वाले व्यक्तियों की जानकारी निर्धारित प्रोफार्मा में संबंधित पुलिस थाने पर देने के संबंध में निर्देश दिए गए है रतलाम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अवैधानिक पोस्ट पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक उनि अनुराग यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों काम करने वाले बंगाली कारीगरों का सत्यापन किया जा रहा है। थाना माणकचौक पर प्रतिदिन 20–25 बंगाली कारीगरों का पहचान सत्यापन कराया जा रहा है। बंगाली कारीगरों एवं उनके परिजनों के आधार आदि पहचान एवं स्थाई निवासी के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। पहचान पत्र या आधार में दर्ज स्थाई पते के संबंधित पुलिस थाने पर संपर्क कर भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। अभी तक कुल 742 बंगाली कारीगरों का सत्यापन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाशों, एवं गुंडा चेकिंग नियमित रूप से करने के निर्देश दिए गए। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …