Breaking News

जिले के सभी अनुभाग के थानों में किया गया गुंडा परेड का आयोजन 6 अनुभागों के थानो पर कुल 130 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड

रतलाम

26/Oct/2025

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों को थाने के गुंडा रजिस्टर में अंकित व्यक्तियों की गुंडा परेड करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में दिनांक 24.10.25 तक जिले के सभी अनुभाग के थानो पर गुंडा रजिस्टर में दर्ज गुंडों को थाने पर बुलाकर गुंडा परेड कराई गई। गुंडा परेड के दौरान अनुविभागीय अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाने के गुंडा रजिस्टर में दर्ज गुंडे, हिस्ट्रीशीटर, किसी भी अवैधानिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनने की समझाइश देकर रुकसत किया।

जिले के रतलाम शहर अनुभाग के चारो थानो पर नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में कुल 15 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर , बदमाशों की परेड करवाई गई। रतलाम ग्रामीण अनुभाग में एसडीओपी किशोर पटनवाला के मार्गदर्शन में कुल 19 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई तथा

डोजियर फॉर्म भरवाए। जावरा शहर अनुभाग के थानो पर सीएसपी युवराज सिंह के मार्गदर्शन में कुल 34 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई। जावरा ग्रामीण अनुभाग के सभी थानों पर एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में कुल 17 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई ।

आलोट अनुभाग के सभी थानो पर एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में कुल 12 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई। सैलाना अनुभाग के सभी थानों पर एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में कुल 33 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर , बदमाशों की परेड करवाई गई। एक दिन में जिले के सभी 6 अनुभाग के थानो पर कुल 130 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की गुंडा परेड करवाई गई। आगामी दिनों में शेष बचे अन्य गुंडो की भी गुंडा परेड कराई जाएगी।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …