Breaking News

शासकीय महाविद्यालय सैलाना में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-नगर में चारों ओर भोजन प्रसादी की लगी होड़ 

सैलाना

29/Oct/2025

शासकीय महाविद्यालय सैलाना में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. पी. पाटीदार ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा ऑनलाइन फ्रॉड से बचने हेतु सचेत रहने की बात कही। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के प्रो. भूपेंद्र मंडलोई ने साइबर स्वच्छता, डिजिटल सुरक्षा, जिम्मेदार ऑनलाइन आचरण के साथ ही साइबर अपराध से बचने के लिए रखने वाली विभिन्न सावधानियां की विस्तार से जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अनुभा कानडे, डॉ. अशोक रावत, डॉ एस एस रावत, डॉ हरिओम अग्रवाल, प्रोफेसर आशा राजपुरोहित, डॉ. मंजुला मंडलोई, डॉ. हेमंत बामनिया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविकांत ने किया। आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सौरभ ई लाल ने साइबर सुरक्षा एवं साइबर क्राइम के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक रहने एवं मोबाइल इंटरनेट टेक्नोलॉजी का सतर्कता पूर्वक इस्तेमाल करने की बात कही।

सैलाना

29/Oct/2025

सैलाना नगर में दीपावली के बाद से ही अन्नकूट भोजन भंडारों की होड़ सी लगी हुई है इसी क्रम में प्रतिवर्ष अनुसार दीपावली के पश्चात गोपाष्टमी को दसवें वर्ष कालिका माता मंदिर सेवा समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में मां कालका की माता आरती कर कन्याओं का पादुका पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया इस अवसर पर 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओ को पूजन अर्चन वस्त्र भैट करकर भोजन ग्रहण कराया गया।

Check Also

चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रतलाम पुलिस की एडवाइजरी फर्जी वेबसाइट/बुकिंग से बचें, कलेक्टर सिंह ने पर्यवेक्षक को निलंबित किया जिला समन्वयक को सेवा समाप्ति का नोटिस, कलेक्टर ने तहसील कार्यालय जावरा का निरीक्षण किया, ट्रॉली पर चढ़कर सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से जाना हाल, दिए दिशा-निर्देश,

🔊 Listen to this रतलाम  पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त …