रिपोर्टर राकेश मालवीय
नीमच से भेजे गए संदिग्धों की सोमवार देर रात9.30 बजे आई 59 लोगों की रीपोर्ट में से 7 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।
यानी अब संख्या 35 हो गई है। नए पॉजिटिव में 3 हमाल मोहल्ला के, दो नया बाजार के, एक टैगोर मार्ग का और एक हिंगोरिया फाटक क्षेत्र क्षेत्र से है। हमाल मोहल्ला और नया बाजार क्षेत्र पहले से कंटेंटमेंट है। अब दो नए टैगोर मार्ग और हिंगोरिया फाटक क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया जा रहा है। 

जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन के महत्व पर आयोजित स्लोगन स्पर्धा के विजेता इस प्रकार है त्रिवेणी रोड रतलाम के लोकेश चौहान को प्रथम पुरस्कार कस्तूरबा नगर रतलाम के राजेंद्र चतुर्वेदी को द्वितीय पुरस्कार तथा भरावा कूई मार्ग रतलाम के अमीर अंसारी को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है
मंडियों संबंधी संशोधित जानकारी
कृषि उपज मंडी सचिव श्री एम एल बारसे ने मंडियों के संबंध में संशोधित जानकारी देते हुए बताया है कि अनाज मंडी प्रांगण महू नीमच रोड में गेहूं चना सोयाबीन की 100 ट्रा ली या वाहनों को प्रवेश दिया जा कर खुला घोष विक्रय या नीलामी की जाएगी इसी प्रकार लहसुन प्याज मंडी प्रांगण सैलाना बस स्टैंड में लहसुन प्याज की 50 ट्रा ली या वाहनों को प्रवेश दिया जाकर खुला घोष विक्रय नीलामी की जाएगी
जिनकी गेट क्रमांक 1 से प्रवेश निकासी रहेगी श्री बारसे ने बताया कि जिन किसानों को s.m.s. प्राप्त होगा उन्हीं की कृषि उपज नीलामी होगी बगैर s.m.s. अपनी उपज विक्रय के लिए नहीं लाए और असुविधा से बचें सब्जी मंडी प्रांगण में रतलाम शहर में सब्जी वितरण व्यवस्था में लगे वाहनों का प्रवेश एवं निकासी 13 मई से गेट क्रमांक 3 से होगी
रतलाम में सोमवार को 6 कोरोना मरीज जंग जीतकर अपने घर लौटे
रतलाम 11 मई 2020/ 11 मई का सोमवार रतलाम के लिए फिर खुशियां लेकर आया। रतलाम मेडिकल कॉलेज के कोविड-हॉस्पिटल से 6 कोरोना मरीज जंग जीतकर अपने घर लौटे। सोमवार की दोपहर हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर जब बाहर निकले तो मौजूद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर संजय दीक्षित, अन्य डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा ढोल धमाके के साथ स्वस्थ हुए मरीजों का स्वागत किया गया। कोरोना योद्धाओं के अभिनंदन में उपस्थितजनों ने करतल ध्वनि की एंबुलेंस से उनको अपने घर पहुंचाया गया, वे 14 दिन होम क्वॉरेंटाइन में रहेंगे।
सोमवार को जो मरीज स्वस्थ होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए उनमें वार्ड नंबर 30 जावरा रोड की बकरीदन बी, शिवनगर के जगदीश, दानीपुरा के फारुख खान, जावरा रोड के शाहनवाज, बापू नगर की रुखसार, जावरा रोड के असलम खान शामिल हैं।
अस्पताल में हमारी पूरी देखभाल की गई
कोरोना से लड़कर स्वस्थ हुए मरीजों ने मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल में डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ एवं नर्सों द्वारा की गई देखभाल की तारीफ करते हुए कहा कि हॉस्पिटल में हमें किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी गई। जब भी जिस चीज की भी जरूरत थी, हमें उपलब्ध कराई गई। खाने से लेकर चाय और मेडिसिन हर एक चीज समय पर मिली। डाक्टर और स्टाफ का व्यवहार भी बहुत अच्छा था, इससे हमें स्वस्थ होने में बहुत मदद मिली। कोरोना बीमारी के संबंध में संदेश दिया कि इस बीमारी से डरे नहीं, समय पर अपना उपचार कराएं। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।
अस्थमा की पुरानी पेशेंट 75 वर्षीय बकरीदन बी ने हौसले के साथ कोरोना से जंग से
रतलाम 11 मई 2020/ रतलाम के मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड-19 से स्थानीय जावरा रोड की रहवासी एक ऐसी बुजुर्ग महिला बकरीदन बी ने कोरोना से जंग जीती है जो 75 वर्ष की हो चुकी है। इसके अलावा वे अस्थमा की भी पुरानी पेशेंट है, उनको ब्लड प्रेशर की भी शिकायत है लेकिन उन बुजुर्ग महिला ने अपनी हिम्मत और हौसले से कोरोना से जंग जीतकर समाज को संदेश दिया है कि कोरोना से डरे नहीं, अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। हिम्मत और मजबूती के साथ कोरोना का सामना करें, जीत अवश्य मिलेगी।
सोमवार को जब वे कोविड-19 हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर बाहर निकली तब उनका हौसला देखने लायक था। उन्होंने उत्साह के साथ अपने दोनों हाथों से मौजूद व्यक्तियों का अभिवादन किया। उन्होंने हॉस्पिटल में डाक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ एवं नर्सेज द्वारा की गई देखभाल की भी तारीफ की। बातचीत में बताया कि हॉस्पिटल में उनके सहित सभी मरीजों का पूरा ख्याल रखा गया। खाना, चाय-नाश्ता, मेडिसिन सभी टाइम टू टाइम मिलता था। स्टाफ का व्यवहार भी बेहद अपनत्व से भरा था, स्टाफ पूरे समय उनको दादी कहकर बुलाता रहा और मेरे मन में भी उन सबके लिए अपने बेटे, बेटियों, पोते, पोतियो जैसा अपनापन है।
Bharat24x7News Online: Latest News