Breaking News

165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, ₹17.30 लाख का मशरूका जप्त-अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु विशेष अभियान-गैस एजेंसी में उपभोक्ता ने जताई संतुष्टि, बुकिंग के अगले दिन मिला सिलेंडर-जैविक हाट बाजार में 38 हजार से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय

हंस आयुर्वेदिक

हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) हंस आयुर्वेदिक के द्वारा फुल बॉडी चेक अप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार दोप. 2 बजे से सायं 6 बजे तक, अत्यन्त आधुनिक टेक्नोलॉजी मशीन द्वारा सभी रोगों की जाँच करके आयुर्वेदिक दवाई से ईलाज किया जाता है। बॉडी चेक अप- 38 विभिन्न प्रकार की बॉडी रिपोर्ट जांच । ब्लड, मल, मूत्र, की आवश्यकता नहीं । दर्द बिना जांच । सभी रोगों के लिये 100% आयुर्वेदिक दवाईयाँ मिलती है। रोग, अनिद्रा, गैस, ऐसीडिटी, पथरी, मोटापा, चिंतारोग, श्वास के रोग, दाद, खाज, खुजली, मानसिक रोग, सिर दर्द, गठिया रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, पुरानी सर्दी-खांसी, बुखार, हस, मस्सा, एलर्जी, लकवा, त्वचा रोग, कब्ज, शुगर, स्त्री-पुरूषों के गुप्त रोग, आँखों के समस्या, सोरायसिस, बीपी, शरीर पर सूजन आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू.- स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू. स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि। दवाखना खुलने का समय – प्रतिदिन 10 बजे से शाम 8 बजे तक, रतलाम (म. प्र.) Μo. 7024737851, 8269980370

रतलाम

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रिंगनोद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 165 ग्राम एमडी ड्रग्स (MD Drugs) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ₹17.30 लाख का मशरूका जप्त किया है।

थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर होटल गंगासागर के सामने, महू-नीमच हाईवे रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 165 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस द्वारा मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जप्त की गईं। इस संबंध में थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

गिरफ्तार आरोपी—
1. कारूलाल पिता नन्दा गणावा, उम्र 25 वर्ष, निवासी डोरानाखेड़ा, तहसील अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

2. फरीद पिता नियाज मोहम्मद हुसैन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मालीपुरा, बड़ावदा थाना बड़ावदा, जिला रतलाम

जप्त मशरूका—
▪️ 165 ग्राम एमडी ड्रग्स — अनुमानित कीमत ₹16,50,000
▪️ मोटरसाइकिल HF Deluxe (MP43-EG-2592) — अनुमानित कीमत ₹50,000
▪️ मोपेड TVS XL (MP43-ZD-0462) — अनुमानित कीमत ₹30,000
कुल जप्त मशरूका मूल्य — ₹17,30,000 (सत्रह लाख तीस हजार रुपये)

सराहनीय भूमिका— इस कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक 914 राहुल उपाध्याय, आरक्षक 923 जितेन्द्र व्यास, आरक्षक 279 मुकेश गेहलोत, आरक्षक 974 शोभाराम शर्मा, आरक्षक 291 कृष्णपाल सिंह एवं आरक्षक 111 नरेन्द्र सिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम

रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से रतलाम यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) आनन्द स्वरूप सोनी के निर्देशन में की गई। अभियान का नेतृत्व यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक राजशेखर वर्मा द्वारा किया गया। अभियान के तहत दिनांक 14 मार्च 2026 को यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा रानी जी के मंदिर से घास बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।


कार्यवाही के दौरान निम्न प्रमुख कार्रवाई की गई—
सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को लाइन के अंदर व्यवस्थित रूप से पार्क करने की समझाइश दी गई। दुकानदारों को दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखा सामान हटाने की कड़ी चेतावनी दी गई, जिससे आमजन के आवागमन में बाधा न हो।

इसी क्रम में चांदनी चौक क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई, जिसमें कई वाहनों को थाना लाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस अभियान में सूबेदार अनोखीलाल परमार, आरक्षक 1052 भगत सिंह, आरक्षक 759 नरेन्द्र चौरे सहित यातायात पुलिस एवं नगर निगम रतलाम की टीम की सक्रिय सहभागिता रही।


निरंतर जारी रहेगा अभियान—
रतलाम शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, अतिक्रमण मुक्त मार्ग सुनिश्चित करने एवं आमजन को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


रतलाम पुलिस की आमजन से अपील—
यातायात नियमों का पालन करें।
सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े न करें।
सार्वजनिक मार्गों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें।
“सुरक्षित यातायात – जिम्मेदार नागरिक”
यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करें।

रतलाम

जिले में गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे निरीक्षण और मॉनिटरिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। गैस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ता अरहान ने बताया कि उसने ऑनलाइन गैस सिलेंडर की बुकिंग कल की थी और आज ही उसे सिलेंडर प्राप्त हो गया। बाजना गैस एजेंसी पर पहुंचे अरहान ने बताया कि सिलेंडर प्राप्त करने में उसे किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं के लिए पेयजल तथा बैठने एवं छाया की उचित व्यवस्था भी उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि वह आज पुनः एजेंसी आया है और इस बार अपने बड़े पापा के लिए गैस बुकिंग करवाने आया है। उपभोक्ता ने गैस एजेंसी की व्यवस्था पर संतुष्टि जताते हुए सेवा को सराहनीय बताया। आलोट निवासी दिनेश त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने रात 11 बजे फोन पे से गैस सिलेंडर बुक किया और सुबह डिलेवरी मिल गई । आमजन अफवाहों से बचे। आलोट निवासी मनीष व्यास ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि गैस की सर्विस बहुत अच्छी हैं ।

रतलाम

रविवार को जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 9 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की। धामनोद से आए चंद्रभानु द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल एवं मूंगफली का 16,886 रुपये का विक्रय किया गया।

दिलीप पाटीदार द्वारा देसी गाय के शुद्ध घी का 6,200 रुपये, दिलीप धाकड़ द्वारा शहद का 4,840 रुपये तथा ताल के आक्या खुर्द से लखन सिंह द्वारा ऑर्गेनिक संतरा व मौसंबी का 6,000 रुपये का विक्रय किया गया। पीपल घाटी सैलाना से नरसिंह डामर द्वारा सब्जियां व भुट्टे का 1,000 रुपये, बालकृष्ण तिवारी द्वारा सोना मोती एवं खपली प्रजाति के गेहूं का 1,100 रुपये तथा विक्रम सिंह पाटीदार द्वारा हल्दी, मिर्च पाउडर एवं दाल का 1,500 रुपये का विक्रय किया गया। इसके साथ ही टीकमचंद जोगचंद द्वारा हरियाली वर्मी कम्पोस्ट तथा उमेश धाकड़ बांगरोद द्वारा घी एवं दूध सहित अन्य जैविक उत्पाद भी विक्रय के लिए लाए गए। जैविक हाट बाजार में कुल मिलाकर 38,500 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ।

हंस आयुर्वेदिक

हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) हंस आयुर्वेदिक के द्वारा फुल बॉडी चेक अप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार दोप. 2 बजे से सायं 6 बजे तक, अत्यन्त आधुनिक टेक्नोलॉजी मशीन द्वारा सभी रोगों की जाँच करके आयुर्वेदिक दवाई से ईलाज किया जाता है। बॉडी चेक अप- 38 विभिन्न प्रकार की बॉडी रिपोर्ट जांच । ब्लड, मल, मूत्र, की आवश्यकता नहीं । दर्द बिना जांच । सभी रोगों के लिये 100% आयुर्वेदिक दवाईयाँ मिलती है। रोग, अनिद्रा, गैस, ऐसीडिटी, पथरी, मोटापा, चिंतारोग, श्वास के रोग, दाद, खाज, खुजली, मानसिक रोग, सिर दर्द, गठिया रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, पुरानी सर्दी-खांसी, बुखार, हस, मस्सा, एलर्जी, लकवा, त्वचा रोग, कब्ज, शुगर, स्त्री-पुरूषों के गुप्त रोग, आँखों के समस्या, सोरायसिस, बीपी, शरीर पर सूजन आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू.- स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू. स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि। दवाखना खुलने का समय – प्रतिदिन 10 बजे से शाम 8 बजे तक, रतलाम (म. प्र.) Μo. 7024737851, 8269980370

Check Also

रंग पंचमी पर श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव का संपूर्ण आयोजन निगम द्वारा जीरो वेस्ट इवेंट पर आधारित रहा-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर पश्चिम रेलवे ने महिला कर्मियों का सम्मान कर मनाया महिला दिवस

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में रंग पंचमी के …