Breaking News

श्री रामबाग सुंदरकांड मंडल द्वारा प्रतिमाह श्री अखंड रामायण का पाठ श्री राम बाग हनुमान मंदिर परिसर गढ़ कैलाश के पास किया जा रहा है-अखिल भारत हिन्दू महासभा की मध्यप्रदेश संगठन सूची जारी प्रदेश अध्यक्ष वीरसिंह राजपूत ने विभिन्न पदों पर नियुक्तियां घोषित कीं-निशुल्क कैंसर परामर्श जांच उपचार शिविर संपन्न, 26 मरीजो का उपचार किया गया-50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार

रतलाम

रतलाम श्री रामबाग सुंदरकांड मंडल द्वारा प्रतिमाह श्री अखंड रामायण का पाठ श्री राम बाग हनुमान मंदिर परिसर गढ़ कैलाश के पास किया जा रहा है, इस तारतम में रविवार को अखंड रामायण का पाठ भव्य रूप से किया गया जिसमें मुख्य लाभार्थी गोपाल-रीना राठी रहे तथा मुख्य रूप से अशीष डागा , आशीष मुंदडा, राजेश मंडोरा, दिनेश धूत, विनोद तोषनीवाल, जितेंद्र चेचानी, चंद्रशेखर राठी, जया गगरानी , सुनील मंत्री , पुष्पा बाहेती ,महेश बाहेती अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे !

रतलाम

अखिल भारत हिन्दू महासभा मध्यप्रदेश की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश संगठन की नई सूची जारी की गई है। यह सूची राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी के निर्देश एवं श्री दिनेश सुंघंधी तथा सुनंदा दीदी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष वीरसिंह राजपूत द्वारा घोषित की गई।

जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों एवं पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रमुख नियुक्तियों में प्रदीप ठाकुर (प्रदेश उपाध्यक्ष, ओंकारेश्वर),रूपलाल महाराज (प्रदेश उपाध्यक्ष, बैतूल),संजय गंगवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, बुरहानपुर), गौरव शर्मा (संगठन मंत्री, भोपाल),विद्यानंद कीर (सह संगठन मंत्री, हरदा),विक्रम राणा (प्रदेश प्रवक्ता, खिरकिया),नीरज द्विवेदी (प्रदेश मंत्री, नर्मदापुरम) तथा भरत शर्मा (प्रदेश मीडिया प्रभारी, रतलाम) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त संत महासभा एवं अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें रामदास महाराज (प्रदेश प्रभारी संत महासभा, उज्जैन), निलेशनंद तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष संत महासभा, उज्जैन),सदगुरु महाराज (प्रदेश अध्यक्ष गोरक्षा, हरदा), मंगलसिंह डाबी (प्रदेश उपाध्यक्ष, रतलाम) एवं संजय अग्रवाल (संभाग अध्यक्ष, नर्मदापुरम) को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष वीरसिंह राजपूत ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा को मजबूत करेंगे तथा मध्यप्रदेश में संगठन का विस्तार कर इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। अखिल भारत हिन्दू महासभा परिवार ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी भरत शर्मा ने दी,

रतलाम

जिला चिकित्सालय रतलाम में रविवार को निशुल्क कैंसर जांच उपचार शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर ने बताया कि शिविर के दौरान 26 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान भारत के प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ दिनेश पेंढ़ारकर, राज्य कैंसर नोडल अधिकारी डॉ सी एम त्रिपाठी एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ गोपाल यादव द्वारा मरीज को कीमोथेरेपी एवं आवश्यक जांच उपचार किया गया। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश राज्य कैंसर सोसायटी के सदस्य एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य अशोक अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर राधिका का विशेष सहयोग रहा।

रतलाम

रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशो के पालन में रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्य़वाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मागर्दशन मे थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेडा उनि राजेश मालवीय एवं टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की गई। रात्रि में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर MP46ZC7839 से तीन व्यक्ति MD ड्रग्स लेकर मंदसौर तरफ से आ रहे है । सूचना पर माननखेड़ा पुलिस चौकी के सामने फोरलेन रोड़ पर घेराबन्दी कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए प्रभावी कार्यवाही कर बोलेरो पिकअप वाहन मे सवार तीन आरोपी- 01 – सुमित पिता जीवनदास बैरागी उम्र 20 साल निवासी किला रोड मन्दसौर, 02 – प्रकाश पिता भेरूलाल गुर्जर उम्र 19 साल निवासी खेडा थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर, 03 – रिहान पिता अरबाज खान उम्र 19 साल निवासी अभिनन्दन कालोनी मन्दसौर के कब्जे से 500 ग्राम MD ड्रग्स जप्त कर तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियो से जप्तशुदा MD ड्रग्स के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-
01 – सुमित पिता जीवनदास बैरागी उम्र 20 साल निवासी किला रोड मन्दसौर,
02 – प्रकाश पिता भेरूलाल गुर्जर उम्र 19 साल निवासी खेडा थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर,
03 – रिहान पिता अरबाज खान उम्र 19 साल निवासी अभिनन्दन कालोनी मन्दसौर

जप्त मश्रुकाः- 500 ग्राम MD ड्रग्स कीमती करीब 50 लाख रूपये व एक एक बोलेरो पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर MP46ZC7839 कीमती करीब 5 लाख रुपये कुल मश्रुका करीब 55 लाख रुपये का जप्त हुआ है।

सराहनीय भूमिका- निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडा, प्रआर 658 हर्षवर्धनसिंह जगावत, आर.801 घनश्याम कुमावत, आर.895 संतोष कुमार , 1156 अनिल डांगी, आर. नरेन्द्र सिंह, आर. कृष्णपालसिंह, सै.1149 सुरेश उपाध्याय, सै.1058 जालमसिंह व सै.82 शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही ।

Check Also

राजस्व अधिकारियों द्वारा गैस गोदाम एवं होटलों का किया गया निरीक्षण-थाना सरवन पर औचक निरीक्षण हत्या के प्रकरण की समीक्षा SIT को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर विक्रमोत्सव का आयोजन किया गया-सिंहस्थ 2028 का आयोजन आस्था,आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा

🔊 Listen to this हंस आयुर्वेदिक हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) …