Breaking News

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित कई वाहन जप्त-गीतादेवी हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी ऑडिट, एनओसी नवीनीकरण के निर्देश

रतलाम

खनिज अधिकारी रीना पाठक ने बताया कि कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम गोदीशंकर के पास चंबल नदी में रेत का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त कर पुलिस थाना रिंगनोद की अभिरक्षा में रखवाया गया।

जिस पर मध्य प्रदेश अवैध खनन परिवहन भंडारण नियम 2022 के अंतर्गत कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी क्रम में  खनिज निरीक्षक शंकर कनेश द्वारा डंपर क्रमांक MP69ZC 8634 रेत का ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर तथा डंपर क्रमांक MP43H0488 एवं दो ट्रैक्टर ट्रॉली गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस थाना रावटी ,चौकी बिरमावल एवं पुलिस थाना आलोट में जप्त कर अभिरक्षा में रखवाया गया। 

खनिज अधिकारी रीना पाठक एवं खनिज निरीक्षक देवेंद्र चिड़ार द्वारा डंपर क्रमांक MP09HG4711 मिट्टी का अवैध उत्खनन में संलिप्त होने पर एवं डंपर क्रमांक MP13GA2568 गिट्टी का अवैध परिवहन  करते पाए जाने पर जप्त कर होमगार्ड लाइन रतलाम में खड़ा कराया गया व डंपर क्रमांक MP13H1123 रोजाना जावरा क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर पुलिस थाना जावरा औद्योगिक क्षेत्र में अभिरक्षा में रखवाया गया। जिले में अवैध परिवहन उत्खनन पर सतत  कार्यवाही जारी रहेगी।

रतलाम

एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु एवं बढ़ते तापमान के दृष्टिगत अग्निदुर्घटनाओं की संभावनाओं में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर मिशा सिंह के आदेशानुसार जिले के विभिन्न अनुभागों में अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर अनुविभाग स्तर पर फायर सेफ्टी ऑडिट दल गठित किया गया एवं ऑडिट कार्य 01 मई से प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में 01 मई को प्रातः 11:00 बजे जिला प्रशासन रतलाम शहर के संयुक्त दल द्वारा गीतादेवी हॉस्पिटल, 80 फीट रोड, रतलाम का अग्नि सुरक्षा अंतर्गत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में अनुविभागीय अधिकारी (रतलाम शहर), तहसीलदार (रतलाम शहर), होमगार्ड विभाग, फायर विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग एवं एमपीईबी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा 03 वर्ष के लिए अस्थायी फायर एनओसी प्राप्त की गई है, जिसकी अवधि माह जून में समाप्त हो रही है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक को एनओसी के नवीनीकरण हेतु निर्देशित किया गया। अस्पताल परिसर में फायर इंजीनियर द्वारा तैयार फायर प्लान के अनुरूप अग्नि सुरक्षा उपकरण स्थापित पाए गए। परिसर में कुल 13 एबीसी ड्राई केमिकल पाउडर फायर एक्स्टींग्विशर एवं 10 CO₂ फायर एक्स्टींग्विशर उपलब्ध हैं। हाइड्रेंट पंप चालू अवस्था में पाया गया।

अग्निदुर्घटना की स्थिति में सुरक्षित निकास हेतु प्रथम तल के आगे एवं पीछे तथा परिसर के साइड में फायर एग्जिट बनाए गए हैं। साथ ही परिसर में फायर एग्जिट के संकेतक (स्टिकर) भी लगाए गए हैं, जिससे मरीजों एवं स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकलने में सुविधा हो सके।

प्रत्येक तल (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय) पर स्थापित विद्युत पैनलों के पास एक-एक CO₂ फायर एक्स्टींग्विशर उपलब्ध पाया गया। अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विद्युत पैनल पर अतिरिक्त 02 CO₂ फायर एक्स्टींग्विशर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही फायर ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु भी निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के निरीक्षण निरंतर जारी रहेंगे।

Check Also

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की मशाल रैली, CBI जांच और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांगभारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार जी का रतलाम जिले का प्रवास कार्यक्रम, जैविक हाट बाजार में 37500 रुपए से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय,प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाएं, टारगेट के अनुसार कार्य किया जाए-कलेक्टर श्री सिंह,

🔊 Listen to this रतलाम, नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार …