Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने श्री महाकाल महालोक का अवलोकन कर लाइट एंड साउंड शो देखा, नदियों और उससे जुड़े जलाशयों में मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, पुलिस का एमडी ड्रग तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार  मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर लगातार कार्रवाई, फायरिंग कांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई फायरिंग में 05 आरोपी गिरफ्तार,,

उज्जैन,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित श्री महाकाल महालोक का अवलोकन किया। इस दौरान संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने महाकाल लोक में स्थापित भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर संहार सहित अन्य प्रतिमाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव व केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने रुद्र सागर में आयोजित लाइट एंड साउंड शो देखा।

 

श्री महाकाल महालोक के रुद्र सागर किनारे बने मंच पर अतिथियों के पहुंचते ही श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित श्री महाकाल बैंड के सदस्यों ने “महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार” गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी। इसके पश्चात लाइट एंड साउंड शो में लेजर लाइट, वाटर स्क्रीन और शानदार साउंड इफेक्ट्स के जरिए बाबा महाकाल, माँ शिप्रा और प्राचीन अवंतिका नगरी (उज्जैन) की पौराणिक कथाओं को बहुत ही मनमोहक तरीके से दर्शाया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर को महाकाल लोक की जानकारी दी

 

लाइट एंड साउंड लेजर शो देखने के बाद ई-कार्ट में बैठकर श्री महाकाल महालोक के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर को श्री महाकाल महालोक में स्थापित विभिन्न प्रतिमाओं की जानकारी दी। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, श्री संजय अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

रतलाम

सहायक संचालक मत्स्योद्योग सोना यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन को बढ़ावा देने और जलीय पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित किया गया है। इन दो महीने की अवधि में प्रदेश की समस्त नदियों और उनसे जुड़े जलाशयों में मत्स्याखेट पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। संचालनालय मत्स्योद्योग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस अवधि में यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से मत्स्याखेट या परिवहन करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। म.प्र राज्य के मत्स्य क्षेत्र अधिनियम के तहत उल्लंघनकर्ता को एक वर्ष का कारावास या पांच हजार रूपये जुर्माना अथवा दोनो से दंडित किये जाने का प्रावधान है।

    प्रतिबंध से ऐसे छोटे तालाब या अन्य जल स्रोत जिनका किसी भी नदी से कोई संबंध नहीं है और जिन्हें निर्दिष्ट जल की परिभाषा के अंतर्गत नहीं लाया गया है, उन पर यह नियम लागू नहीं होंगे। इन निजी या स्थानीय छोटे तालाबों में सामान्य दिनों की तरह मत्स्य पालन और आखेट किया जा सकेगा। मछुआ समुदाय को समय रहते जानकारी मिलने से मछुआरे अनजाने में होने वाली किसी भी परेशानी से बच सकेंगे और नियमों का पालन कर प्राकृतिक रूप से मत्स्य बीज उत्पादन में सहयोग कर सकेंगे।

रतलाम

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के संगठित नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर लगातार नए आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

मुखबिर सूचना पर 55 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युनुस पिता सैय्यद हबीब, उम्र 46 वर्ष, निवासी वकील कॉलोनी, रतलाम को 55 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विस्तृत विवेचना प्रारंभ की गई।

पूछताछ में खुला तस्करी नेटवर्क, 06 अन्य आरोपी आए गिरफ्त में– पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा प्रत्येक एनडीपीएस प्रकरण में केवल जब्ती तक सीमित न रहकर तस्करी की पूरी सप्लाई चेन एवं नेटवर्क को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत मुख्य आरोपी से वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर की गई गहन पूछताछ में आमीर उर्फ अन्नू बाबा, आसिम एवं सुधीर कल्याणे के नाम सामने आए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों से मिली महत्वपूर्ण जानकारियों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर रतलाम शहर में सक्रिय एमडी ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन अन्य आरोपियों, जिनमें एक महिला आरोपी भी शामिल है, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए आगे भी कार्रवाई जारी है।

नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने की रणनीति पर कार्य– रतलाम पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध “नेटवर्क आधारित कार्रवाई” की रणनीति पर कार्य कर रही है। मुखबिर तंत्र, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर छोटे पैडलर्स से लेकर बड़े सप्लायर्स एवं संगठित तस्करों तक पहुंच बनाकर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

रतलाम

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रतलाम पुलिस ने थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र अंतर्गत सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश पंद्रो एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र के मकान नंबर 80, सैफी नगर, रतलाम पर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। घटना के समय फरियादी कमल सोनी, जो चांदनी चौक स्थित श्री गणेश ज्वेलर्स के संचालक हैं, अपने पुत्र के साथ जावरा गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी मनीषा सोनी, पुत्र अमित सोनी, दिव्यांश सोनी एवं पुत्रवधू मौजूद थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चेहरे ढके हुए चार आरोपी घर के बाहर पहुंचे। मनीषा सोनी के खिड़की के पास खड़े होने पर एक आरोपी ने जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किया। सतर्कता दिखाते हुए पीड़िता नीचे झुक गईं, जिससे गोली उन्हें न लगकर खिड़की के कांच में लगी और कांच टूट गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना दीनदयाल नगर में हत्या के प्रयास संबंधी प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विशेष टीम गठित कर किया गया खुलासा- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश पंद्रो एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना दीनदयाल नगर, साइबर सेल एवं सीसीटीवी शाखा की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। पुलिस अधीकारियो द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया तथा विभिन्न संभावित पहलुओं पर जांच प्रारंभ की। गहन जांच एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा- गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने विनय शर्मा उर्फ वीनू के कहने पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि फरियादी के पुत्र दिव्यांश का सरवन निवासी आदित्य के साथ शेयर मार्केट/एमसीएक्स से जुड़े पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था तथा इस संबंध में पूर्व में शिकायत भी दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित रूप से आदित्य द्वारा पैसों की वसूली/दबाव बनाने के उद्देश्य से विनय शर्मा को सुपारी दी गई, जिसके बाद विनय शर्मा ने अपने साथियों के माध्यम से फायरिंग की वारदात करवाई।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …