रतलाम
माननीय म0 प्र0 उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 21/06/2026 को प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय रतलाम एवं सर्किल जेल में योग अभ्यास किया जाकर जागरूकता शिविर आयोजित किये गये।
साथ ही म0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 15.06.2026 से योग सप्ताह का शुभारंभ किया जाकर प्रतिदिन जिला न्यायालय से एक न्यायाधीश सहित समस्त जेल बंदियों ने योगाभ्यास योग प्रशिक्षक, आर्ट ऑफ लिविंग श्री अशोक साल्वी, के माध्यम से आज दिनांक 21.06.2026 को समापन किया गया।
जिसमें जेल अधीक्षक सर्किल जेल रतलाम लक्ष्मण सिंह भदौरिया, उपाधिक्षक बृजेश मकवाने, सहायक अधीक्षक राणावत एवं अन्य जेल स्टॉफ एवं समस्त बंदीगण ने संपूर्ण सप्ताह दिनांक 15 जून से 21 जून तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत, जिला न्यायाधीश निर्मल मंडोरिया, जिला न्यायाधीश, बरखा दिनकर, श्वेता तिवारी, संजीव कटारे, आशीष श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना भारती कतरोलिया, न्यायाधीश अतुल यादव, सचिव एवं न्यायाधीश नीरज पवैया, अनुपम तिवारी, सपना कनोडिया, बरखा दिनकर, मनीष छापरिया, विवेक माल, प्रीति राठौर एवं अन्य न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, सचिव चेतन केलवा, कोषाध्याक्ष राजेन्द्र सिंह पवांर एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य रीना जैन, सुश्री हेमा निरंजनी एवं अन्य अधिवक्तागण प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र हडपावत एवं जिला न्यायालय एवं जिला प्राधिकरण, रतलाम का स्टॉफ, पैरालीगल वालंेटियर्स आदि उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षक आर्टस ऑफ लिविंग, रतलाम चंद्रेश भाग्यवानी एवं अर्चना दलाल द्वारा योग अभ्यास करवाया गया एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम द्वारा दी गई।

Bharat24x7News Online: Latest News