रतलाम
रतलाम नगर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने हेतु अमृत हरित अभियान के तहत इस वर्षा ऋतु में वृहृद पौधा रोपण किया जा रहा है जिसके तहत महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 9 स्थित त्रिमूर्ति नगर के उद्यान क्रमांक 3 वटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, क्षेत्रिय पार्षद निशा सोमानी, सह. कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पाटीदार, त्रिदेव सद्भावना सामाजिक कल्याण समिति, त्रिमूर्ति नगर कॉलोनी अध्यक्ष ब्रजेश झा व कॉलोनी के रहवासियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण कर उन्हे सहेजने का संकल्प कॉलोनीवासियों को दिलाया। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है वे हमें सांस लेने के लिए ताजी ऑक्सीजन देते है साथ ही फल-फुल, छाया और औशधियां भी प्रदान करते है। पौधा रोपण से अच्छी वर्षा होने के साथ भू-जल स्तर भी बढ़ता है। हम सब मिलकर एक-एक पेड़ भी लगाये ंतो हमारी यह धरती ओर अधिक हरी-भरी बनेगी।

इस अवसर पर त्रिमूर्ति नगर कॉलोनी अध्यक्ष ब्रजेश झा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष त्रिमूर्ति नगर के विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित विषयों पर चर्चा की गईं। कार्यक्रम मे समिति के पदाधिकारी विनोद शर्मा, राहुल शर्मा, आशुतोष राजपुरोहित, सुजीत मालवीय, राम धाकड़, अभिषेक शर्मा, महावीर बैरागी, सन्तोष पाटीदार, शम्भूलाल शर्मा, राधेश्याम महेश्वरी, धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, सुभाष पाटीदार, उमराव सिंह देवड़ा, कैलाश शर्मा, ललित मोहन कुशवाह, राकेश पुरोहित, श्यामलाल शर्मा, शक्ति सिंह सोलंकी, पवन कश्यप, कंवरलाल माली, लोकपाल सिंह, वैभव चतुर्वेदी ,लक्ष्मीनारायण सोलंकी, राजेंद्र मेहता सहित कॉलोनी के गणमान्य नागरिक, प्रभारी अधिकारी उद्यान अनिल पारा, उद्यान पर्यवेक्षक अनिल धाकड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समिति ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार सन्तोष पाटीदार द्वारा व्यक्त किया और कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और जीवन का अमूल्य उपहार है। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शर्मा ने किया।

रतलाम
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे एवं कार्यालयीन स्टॉफ द्वारा जिलें में स्थित स्कुलों में संचालित होने वाली 21 स्कूल वाहनों की चैकिंग की गई जिसमें परमिट, फिटनेस, बीमा, पी.यू.सी., आपातकालीन खिड़की व दरवाजे, व्ही.एल.टी.डी. डिवाईस, प्राथमिक उपचार पेटी, अग्नीशमन यंत्र, फायर आलार्म सिस्टम, पेनिक बटन एवं एच. एस.आर.पी. प्लेट की जांच की गई एवं वाहन को चलवाया जाकर स्पीड गवर्नर को बारिकी से चैक किया गया जो चालू हालत में पाये गये साथ ही वाहनों की गती भी स्पीड गवर्नर डिवाईस के अनुसार नियंत्रित होना पाई गई। चैकिंग के दौरान वाहन चालको को अग्निशमन यंत्र तथा इमरजन्सी खिड़की व दरवाजे का आपातकालीन स्थिति में उनका उपयोग किये जाने की समझाइश दी गई। 01 वाहन का वैध बीमा नही पाया गया इस कारण से समझौता शुल्क राशि रू 5000/- वसूल किये गये तथा 03 वाहनों के पी.यू.सी. वैध नही होने से समझौता शुल्क कि राशि रु 15000/- इस प्रकार कुल 04 वाहनों से समझौता शुल्क राशि कुल 20000/- रू वसूल किये गये। साथ ही 02 स्कूल वाहनों के वाईपर एवं इंडीकेटर चालू नही होने से उक्त वाहनों के संबंध में स्कूल प्रबंधक को निर्देशित किया गया है कि वह उक्त वाहनों के वाईपर एवं इंडीकेटर दुरूस्त करवाये जाकर वाहन निरीक्षण हेतु कार्यालय में पेश करें। साथ ही स्कूली वाहनों के अतिरिक्त जिलें में संचालित अन्य यात्री वाहनों एवं माल यानों पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए राशि रू 16,500/- का दण्ड किया गया। इस प्रकार स्कूली वाहनों एवं अन्य वाहनों से कुल राशि रू 36,500/- का समनशुल्क वसूला गया।

रतलाम
रतलाम को हरित और शीतल बनाने के संकल्प के साथ हुआ ‘त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान’ का शुभारंभ, वक्ताओं ने किया हर परिवार से कम से कम एक त्रिवेणी रोपने का आह्वान,महाअभियान के पोस्टर का हुआ विमोचन, त्रिवेणी रोपने का दिलाया संकल्प; प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन पर दिया जोर, रतलाम । विश्व के 10 सबसे गर्म शहरों में शामिल हो चुके रतलाम को दीर्घकालिक शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से ‘त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान’ का श्रीगणेश रविवार को हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने त्रिवेणी रोपण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालने के साथ इसी की पूरी संकल्पना भी बताई। अतिथियों ने महाअभियान के पोस्टर का विमोचन कर त्रिवेणी रोपने का संकल्प भी दिलाया।

त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान को लेकर महती बैठक रविवार को विधायक सभागृह, बरबड़, रतलाम में आयोजित की गई। अतिथि एवं वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रतलाम-झाबुआ विभाग के संघ चालक तेजराम मांगरोदा एवं रतलाम विभाग के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडेय रहे। हार्टफुलनेस संस्था के डॉ. नीलेश शुक्ला भी मंचासीन रहे।

भारतीय सभ्यता और संस्कृति प्रकृति से एकात्म स्थापित करने वाली : तेजराम मांगरोदा, बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संघ चालक तेजराम मांगरोदा ने कहा कि जिस तरह वात, पित्त और कफ में असंतुलन होता है तो शरीर भोगता है, उसी प्रकार जल, वायु और अग्नि में असंतुलन हो तो प्रकृति में गड़बड़ी होती है। हम इसे ठीक नहीं कर सकते, प्रकृति स्वयं ही इसे ठीक करती है। वह चाहे बाढ़ के रूप में हो, भूकंप के रूप में हो या महामारी के रूप में, प्रकृति दंड अवश्य देती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर्यावरण-अनुकूल तथा प्रकृति से तादात्म्य व एकात्म स्थापित करने वाली रही है। भगवान श्रीकृष्ण से लेकर हमारे सभी देवी-देवता तथा जैन दर्शन के सभी तीर्थंकर वृक्षों और जीवों के बिना अधूरे हैं। इसके विपरीत वनों का विनाश करने वाली विश्व की 10 कंपनियां पश्चिम की हैं। उन्होंने कहा कि ईको सिस्टम का असर हमारे स्वास्थ्य, मन, विचार और व्यवहार पर पड़ता है।

मांगरोदा ने राजस्थान की अमृता देवी जैसी प्रकृति-प्रेमियों के बलिदान की कहानी बच्चों को सुनाने तथा महर्षि कण्व और शकुंतला के प्रकृति प्रेम से प्रेरणा लेने और त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान से जुड़ने की बात कही। त्रिवेणी के माध्यम से स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएं : कृष्णकांत पांडेय, रतलाम विभाग के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडेय ने आम के वृक्ष में आने वाले बौर के आम बनने के प्रतिशत का उदाहरण देते हुए कहा कि संकल्प तो बहुत से लोग लेते हैं, लेकिन सफल वही होते हैं जो विकल्प रहित हों। त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान में विकल्प नहीं है। पौधे को पेड़ बनाने की यात्रा ही हमारे इस अभियान को सार्थक करेगी। हमारा लक्ष्य रतलाम की आबादी के हिसाब से त्रिवेणी लगाना और उसे वृक्ष बनाना है और इसके लिए अलग-अलग पड़ाव तय करने पड़ेंगे।

विभाग प्रचारक ने लोगों से त्रिवेणी के माध्यम से अपने पूर्वजों, धार्मिक-मांगलिक आयोजनों सहित अन्य विशेष अवसरों की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने त्रिवेणी रोपण के अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया। पीपीटी व वार्तालाप के माध्यम से बताया त्रिवेणी रोपण का महत्व, कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने ‘त्रिवेणी’ (पीपल, नीम और बरगद के पौधों) तथा भारत माता का पूजन कर की। अतिथियों का परिचय देवाशीष पौराणिक तथा डॉ. हितेश पाठक ने दिया। तत्पश्चात पर्यावरण मित्र अशोक पाटीदार ने पीपीटी के माध्यम से पर्यावरण और जीवों के संरक्षण के लिए वृक्षों की आवश्यकता बताई। उन्होंने त्रिवेणी के धार्मिक, आध्यात्मिक, वास्तुशास्त्रीय तथा वैज्ञानिक आधार पर महत्व बताया। इस मौके पर रतलाम में बढ़ते तापमान और त्रिवेणी रोपण को लेकर तैयार वार्तालाप का प्रसारण भी किया गया।

महाअभियान को सफल बनाने के दिए सुझाव
महाअभियान को सफल बनाने के लिए लोगों ने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान के बारे में स्कूलों में बताने, वार्डवार और मोहल्लावार टीमों का गठन कर इसका प्रचार-प्रसार करने तथा शासकीय सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए त्रिवेणी रोपण जैसे कार्यों की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के सुझाव शामिल हैं। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। संचालन पत्रकार अदिति मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन शिक्षाविद् विम्पी छाबड़ा ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, संत, प्रकृति-प्रेमी, स्वयंसेवक, धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
उज्जैन
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने रविवार शाम को हरिफाटक हादसे में मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। रविवार शाम को अचानक मौसम खराब होने एवं आंधी के कारण हरी फाटक मार्ग चौराहे के समीप विद्युत तार टूटने से बाइक सवार 35 वर्षीय छोटू उर्फ आशिक पटेल पिता अहमद नूर पटेल निवासी ग्राम तालोद की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मृतक के परिवारजनों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री सिंह ने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के संबंध में तुरंत स्वीकृति प्रदान की है।
Bharat24x7News Online: Latest News