Breaking News

कोरोना प्रोटोकाल अंतर्गत मनी बाबा साहब की जयंती भाजपा द्वारा प्रत्येक बूथ पर हुआ आयोजन,

पिपलौदा,

ज़ियाउद्दीन क़ुरैशी की रिपोर्ट,

14/अप्रेल/2021,

पिपलौदा – भारत के संविधान निर्माता और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतरत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती भाजपा मंडल पिपलौदा द्वारा कोरोनो प्रोटोकाल अंतर्गत नाका नम्बर 1 स्थित गुरुकुल एकेडमी परिसर में बाबा साहब की तस्वीर पर मालाअर्पण कर मनाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा ने कहा कि बाबा साहब के स्वपन को साकार करने के लिए हम समानता और न्याय की दिशा में अग्रसर होकर एकताबद्ध, मजबूत,खुशहाल राष्ट्र का निर्माण करने में सहयोग करे। मण्डल मीडिया प्रभारी प्रफुल जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के निर्देश अनुसार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मण्डल क्षेत्र के प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यक्रताओं ने बाबा साहब की जयंती मनाई। भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को अपने जीवन मे अनुसरण करे व उनके बताए मार्ग पर चले। इस अवसर पर मण्डल कार्यालय मंत्री महेश बोहरा, युवा नेता मनीष जायसवाल,रवि वोरा उपस्थित थे,

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …