Breaking News

सेवाभारती द्वारा माधव कोरोना देखभाल केंद्र सैलाना का उद्धघाटन किया गया सैलाना मे.

सैलाना,

29/अप्रेल/2021,

सैलाना बढ़ते कोरोना प्रकोप को देखते हुए कई दिनों से नगर में कोविड सेंटर की मांग चल रही थी। जिसे सेवाभारती के अथक प्रयासों द्वारा बायपास स्थित शाशकीय कन्या परिसर छात्रावास का चयन कर प्रशाशनिक अनुमति के बाद माधव कोरोना देखभाल केंद्र बनाया गया जहाँ वर्तमान में बीस लोगो के बेड उपलब्ध कराए गए है । वही समाज सेवको द्वारा मेसीसीन उपलब्ध कराई गई है, वही जैन जाग्रति मंच द्वारा 15 भाप मशीन व 3 नेबोलाइजर मशीन संस्था को दान की । सरकारी अस्पताल से डॉ शैलेश डांगे द्वारा कुछ स्टाफ व दवाईया केंद्र को उपलब्ध कराई गई है । समय समय पर मरीजो का चेकअप, व दवाईया भी डॉक्टर की देख रेख में दी जाएगी । मरीज को लाने ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी है। और आज प्रथम दिन 10 मरीज आए है, संस्था द्वारा बताया कि अभी बहुत सी व्यवस्थाए बाकी है , जहाँ आर्थिक जरूरते भी रहेगी जो जनसहयोग से आपूर्ति की जाएगी । सेंटर पर कुछ वालेंटियर अपनी सेवा दे रहे है जहाँ संघ के स्वयंसेवक, अनुषांगिक संघठन के कार्यकर्ता एवम सामाजिक संघठनो के कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 केंद्र पर होम आइसोलेशन के लिए संक्रमित लोगो से आव्हान किया कि कोरोना देखभाल सेंटर संक्रमण को फैलने से बचाने व परिवार में संक्रमण को न फैलने देने के लिए ही बनाया गया है जहाँ भर्ती होकर अपने व अपने परिवार की संक्रमण से सुरक्षा की जा सकती है । साथ ही सभी से अपील की गई है कि मास्क लगाकर रखे ,धुरी बनाकर चले हाथो को बार बार धोए , सेनिटाइजर का इस्तेमाल करे। वही लोगो से भी सेवा की अपील कर रहे है । कोरोना देखभाल उद्धघाटन में रास्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह आशुतोष शर्मा, जिला प्रचारक वीरेंन्द्र गोटी, क्षेत्र जनजाति कल्याण विभाग प्रमुख विजेंद्र (नानुजी), जिला सम्पर्क प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भाभरा, पवन कसेरा, निरंजन प्रजापत , भवर कुमावत , रवि मेहता, इंद्रेश चण्डालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंदसिह लुनेरा, जनजाति विकास मंच के डॉ विजय चारेल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, मुकेश पटेल, ललित कसेरा,अनुकुल सोनी, पप्पू कुमावत, संजय मांडोत आदि उपस्थित थे,

Check Also

अख्तर अली ने जमीन के नाम पर की 90 लाख की धोखाधडी पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज,लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं-क्षीर धारा अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग की बैठक संपन्न हुई-आंगनवाड़ी केन्द्रों के औचक निरीक्षण में अनियमितता एक दिवस के पोषण आहार की राशि काटी गई- विक्रम उत्सव–2026: अनादि पर्व में मनमोहक प्रस्तुतियाँ-36 पेटी अवैध शराब (426 लीटर) जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार-पश्चिम रेलवे द्वारा होली त्‍योहार की भीड़ को संभालने के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …