Breaking News

कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की, अवैध शराब विक्रय शिकायत पर आबकारी उप निरीक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र,

रतलाम,

24/July/2021,

कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की, साथ ही जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक भी ली, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी मौजूद थे कलेक्टर ने बैठक में पूरक पोषण आहार वितरण में प्रगति कमजोर पाए जाने पर जिले के चार परियोजना अधिकारियों को शो का ज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ,परफॉर्मेंस सुधार नहीं किए जाने पर वेतन भी रोका जाएगा, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास  रजनीश सिन्हा जिला बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष सुधीर निगम सदस्य सुमित्रा आवतानी सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी भी उपस्थित थी कलेक्टर द्वारा की गई समीक्षा में रतलाम शहर क्रमांक दो ,पिपलोदा, जावरा ग्रामीण तथा आलोट परियोजना क्षेत्रों में पूरक पोषण आहार का वितरण प्रतिशत अत्याधिक कम पाए जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित सीडीपीओ को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विभाग गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल पर अपना फोकस करें महिला की गर्भावस्था के प्रारंभ से ही यह ध्यान दिया जाए कि उसको उचित आहार तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाए इससे बच्चा कुपोषित नहीं होगा ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि महिलाओं तथा युवतियों को कौशल संवर्धन उन्नयन प्रशिक्षण देने के साथ ही उनके रोजगार की भी उपलब्धता सुनिश्चित की जाना चाहिए, मात्र प्रशिक्षण देने से काम नहीं चलेगा उनको प्लेसमेंट भी दिलवाया जाए, लाडली लक्ष्मी पीएम मातृ वंदना योजना की भी समीक्षा की गई,

रतलाम,

24/July/2021,

कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम ने जिले के नामली क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय की शिकायत के संबंध में आबकारी उपनिरीक्षक चैतन् वेद को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है जिसमें कहा गया है कि नामली क्षेत्र में विभिन्न ढाबों पर अवैध शराब बिक्री की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जिसके कारण अपराध भी घटित हो रहे हैं उक्त वृत्त के प्रभारी होने के नाते आपका दायित्व है कि अवैध शराब बिक्री नहीं हो परंतु अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है इससे स्पष्ट होता है कि आपका कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है तथा अवैध शराब विक्रय में प्रथम दृष्टिया मै आप की संलिप्तता है उक्त कृत्य के लिए आप को निलंबित कर क्यों ना अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए संबंधित को अपना उत्तर, पत्र प्राप्ति के तीन दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं कलेक्टर द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को भी अवैध शराब बिक्री पर तत्काल अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं,

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …