Breaking News

लंपी वायरस पर नियंत्रण के लिए टीकों की पहली खेप प्राप्त हुई,

रतलाम,

09 अगस्त 2022

कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देशन में पशुओं की लंपी वायरस संक्रमण बीमारी की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा सेवा विभाग द्वारा जिले  में व्यापक कदम उठाए गए हैं। बीमारी पर नियंत्रण के लिए टीके भी प्राप्त किए जा रहे हैं। उपसंचालक पशु चिकित्सा डा. मनोज शर्मा ने बताया कि जिले के लिए गुजरात की अहमदाबाद स्थित कम्पनी टेस्टर बायो साइंस से डेढ लाक टीकों की पहली खेप प्राप्त हो गई है। आगे टीका द्रव्य की दूसरी खेप भी एक-दो दिन में प्राप्त हो जाएगी, 10 अगस्त से स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण प्रारम्भ किया जाएगा, जिससे पशुओं में होने वाली बीमारी की रोकथाम हो सकेगी। डा. शर्मा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले में धारा 144 लगाकर समीपवर्ती प्रभावित जिलों से पशुओं के परिवहन पर रोक लगा दी गई है, जिससे रतलाम जिले को समीपवर्ती राज्य की तरह भयावह स्थिति का सामना नहीं करना पडा है। साथ ही जिले के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में गौशालाओं एवं पशुपालकों के पशु शेड में कीटनाशक रसायनों का छिडकाव किया जा रहा है। बताया गया है कि पशुओं में फैला रोग मनुष्यों को प्रभावित नहीं करेगा, इस बीमारी का वायरस पशु के दूध को भी प्रभावित नहीं करेगा।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …