Breaking News

अपहरण कर मारपीट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे जानिए पुरा मामला,

जांजगीर चांपा सक्ति छत्तीसगढ़

26/Oct/2022,

महेंद्र बघेल ब्यूरो रिपोर्ट,

थाना बिर्रा पुलिस को 03 आरोपियो को गिरफ्तार करने में मिली सफलता आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 144/22 धारा 363, 365, 294, 506, 323, 34 भादवि पंजीबद्धआरोपी राजू दिवाकर, जलेश्वर जायसवाल एवं सतीष खरे को दिनांक 25.10.22 को भेजा गया न्यायिक रिमांड में प्रार्थी आनंद कुमार उम्र 48 वर्ष निवासी करही के द्वारा थाना बिर्रा में दिनांक 21 10.22 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि पामगढ़ के रहने वाले राजू दिवाकर अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटर सायकल में आये और इसके बेटे से मार पीट करते हुए जबदस्ती मोटर सायकल में बैठाकर अपहरण कर कटही पूल के पास ले गए जहाँ इसके पुत्र से अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये फिर मोटर सायकल में बैठाकर बिर्रा शराब भट्टी के पास ले गए फिर कुछ देर रुकने के बाद मोटर सायकल में बैठाकर बसंतपुर चौक ले गये जहाँ प्रार्थी के पुत्र से मारपीट कर छोड़कर भाग गये प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 144 / 22 धारा 363,365,294, 506,323 ,34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी राजू दिवाकर व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना जुर्म करना स्वीकर करने पर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा सी.बी. साईन बरामद किया गया प्रकरण के आरोपी राजू दिवाकर उम्र 20 वर्ष, जलेश्वर जायसवाल उम्र 24 वर्ष एवं सतीष खरे उम्र 20 वर्ष सभी निवासी चण्डीपारा को दिनांक 25.10.22 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में उप निरीक्षक पुष्पराज साहू, घनश्याम पटेल, प्रधान आरक्षक मोहित देवांगन, भागीरथी नेताम, नरेंद्र पात्रे, आरक्षक राजेश कौशिक एवं कार्तिक कंवर का सराहनीय योगदान रहा,

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …