Breaking News

महिला से बलात्कार करने वाले डेढ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार देखे पुरी खबर,

सक्ती (छ०ग०)

22/Nov/2022,

रवि कुमार खटर्जी जिला रिपोर्टर, 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात्री को आरोपी उत्तरा कश्यप मेरे घर के दरवाजा को धक्का देकर खोलकर जबरन घर अंदर आकर मेरे साथ जबरन बलात्कार किया है एवं उत्तरा कश्यप मुझे शादी करने एवं मुझे अपनाने को बोलकर मेरे साथ लगातार शारीरिक संभोग (बलात्कार) करता रहा जिससे मैं गर्भवती हो गयी प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना हसौद में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था आरोपी घटना कारित कर लगातार डेढ़ साल से फरार था। मामला महिला एवं बच्चों संबंधी होने से मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक एम०आर० अहीरे (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह (रा.पु.से) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चन्द्रपुर / डभरा  बी.एस. खुटिया सर के द्वारा प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देश देने पर आरोपी का पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था जो आरोपी का चिरमिरी क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त होने से पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम गठीत करके उनके मार्गदर्शन में आरोपी उत्तरा कुमार कश्यप पिता धाजाराम कश्यप उम्र 37 साल साकिन कैथा थाना हसौद जिला सक्ती (छ0ग0) को चिरमिरी से लाकर  गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया गया। उक्त मामले की कार्यवाही में उप निरीक्षक नवीन पटेल थाना प्रभारी हसौद ,उप निरीक्षक ललित चन्द्रा थाना सक्ती, आर० यादराम चन्द्रा, आर० सुभाष कटकवार, आर० मिरीश साहू, घनश्याम टण्डन, जयपाल कंवर का विशेष योगदान रहा है।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …