Breaking News

आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार,

सक्ति ( छ, ग,)

रवि कुमार खटर्जी जिला रिपोर्टर
 24/11/2022

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक रामभरोस केंवट साकिन भेडीकोना थाना मालखरौदा की रिपोर्ट पर थाना मालखरौदा में मर्ग क्रमांक 58/22 धारा 174 जाफौ दिनांक 04.11.2022 कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया, जांच के दौरान मृतक धीरज केंवट के वारिशानों का कथन लिया गया मृतक धीरज केंवट के द्वारा नौकरी हेतु पैसा दिया गया था नौकरी नहीं लगने से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया। संपूर्ण मर्ग जांच पर से मृतक धीरज केंवट, मुकेश तथा दामोदर उर्फ गोलू साहू द्वारा नौकरी हेतु रकम को राहूल साहू के माध्यम से सरोज को दिया गया है जिस पर मृतक धीरज केंवट को मुकेश तथा दामोदर उर्फ गोलू साहू आये दिन रकम की मांग को प्रताडित करते रहते थे तथा राहूल साहू के माध्यम से सरोज को नौकरी के लिए दिये गये रकम को वापस नहीं करने से परेशान होकर ग्राम भेडीकोना के स्कूल पीछे कौहा पेड़ में दिनांक 04.11.2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या करना जांच पर पाया गया, जो धारा 306,34 भादवि का घटित होना पाये जाने से आज दिनांक 21.11.2022 को मर्ग जांच पर से अपराध क्रमांक 324/22 पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से हालात की जानकारी पुलिस अधीक्षक एम. आर. आहिरे (भा.पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह (रा.पु.से.) के निर्देशन पर एवं अनुविभागीय अधिकारी सक्ती मो. तसलीम आरिफ  के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम मालखरौदा के द्वारा आरोपी 01- दामोदर उर्फ गोलू साहू पिता कौशल साहू उम्र 21 साल साकिन धमनी थाना हसौद एवं 02- मुकेश कुमार साहू पिता पुनीराम उम्र 23 साल साकिन भेडीकोना थाना मालखरौदा को दिनांक 21.11.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है तथा प्रकरण के मुख्य आरोपी राहूल साहू पिता सुकलाल उम्र 22 साल साकिन भेडीकोना थाना मालखरौदा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 23.11.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत, आर. राजू खुंटे, डमरू गबेल व थाना स्टॉफ की योगदान रहा।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …