Breaking News

कच्ची महुआ शराब परिवहन करते 09 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,

सक्ति ( छ. ग.)

25/Nov/2022,

रवि कुमार खटर्जी जिला रिपोर्टर

मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम मल्दा निवासी महेन्द्र मित्तल अपने मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में ग्राम मल्दा से कैथा तरफ ले जाने वाला है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक एम0आर0 अहीरे (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी चन्द्रपुर / डभरा बी. एस खुटिया से अवगत कराकर अवैध शराब पर त्वरित कार्यवाही करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही कर आरोपी महेन्द्र मित्तल साकिन मल्दा थाना हसौद जिला सक्ती छ.ग. के कब्जे से परिवहन करते अवैध कच्ची मुहआ शराब 09 लीटर कीमती 900 /रु एवं कच्ची महुआ शराब परिवहन करने में प्रयुक्त मो०सा० हीरो पैशन प्रो क० सीजी 11 एक्यु 1643 कीमती 40000 /रु को जप्त किया गया है। जिस पर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त मामले की कार्यवाही में उप निरीक्षक नवीन पटेल, प्रधान आर0 पुरन लाल कैवर्त, आर० मिरीश साहू घनश्याम टण्डन, शिवगोपाल रात्रे, मनोज कोसले, घनश्याम पाण्डे का विशेष योगदान रहा है,

Check Also

रॉयल कॉलेज में वरिष्ठ IAS राहुल जैन ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मूल मंत्र

🔊 Listen to this रतलाम रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज मे विद्यार्थियों के …