Breaking News

खतरनाक हो सकते है इन लोगों के लिए गन्ने का रस

गर्मी के मौसम में गन्ने का रस पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और लू लगने का खतरा भी नहीं रहता लेकिन गन्ने का रस सभी लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होता क्योंकि इसमें काफी मात्रा में मीठा होता है जिस वजह से शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है। आइए जानिए किन लोगों को इस रस का सेवन करने से बचना चाहिए।

1] मोटे लोग: जिन लोगों के शरीर का वजन ज्यादा होता है उन्हें गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो मोटापा बढ़ाते हैं।

2] डायबिटीज:  इस रस को पीने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ती है। ऐसे में डायबिटीज के रोगी को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए

3] दांत में दर्द: दांत में दर्द होने पर भी गन्ने का रस न पीएं। इसमें अधिक मीठा होने की वजह से कैविटी की समस्या हो जाती है जिससे दांत में दर्द बढ़ सकता है।

4] पेट में कीड़े: जिन लोगों के पेट में कीड़े होते हैं या पेट की कोई और समस्या हो तो उन्हें भी गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए।

5] कफ: खांसी या बलगम होने पर भी इसका सेवन करने से बचें। इससे शरीर में कफ की समस्या बढ़ जाती है।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …