Breaking News

पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के मुख्य आतिथ्यता में पिरदा में महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन,

सक्त्ती (छ. ग.)

01/Mar/2023,

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट,

सक्ती बचपन से पढ़ाई के प्रति लगाव आर्थिक अभाव की वजह से दफन हो गया, और फिर बाली उमर दस साल में विवाह के बंधन में बंध जाने से मेरे इच्छाएं मर चुकी थी पर समाज में कुछ कर गुजरने की दृढ़ इच्छा शक्ति व आत्मनिर्भरता के भाव ने मुझे पद्मश्री के राष्ट्रीय सम्मान तक पहुंचाया जो आज आप सब को भी आत्म निर्भर बनने प्रेरित करने के भाव से आपके बीच खड़ी हूं यह बात नारी सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति पद्मश्री फुलवासन बाई ने ग्राम पिरदा (मालखरौदा) के विहान के संकुल वार्षिक अधिवेशन के मंच पर मुख्य आसंदी से कहते हुए नरीशक्तियों से आत्म निर्भर के लिए आग्रह किया। इस अवसर फुलवासन ने बड़े ही मार्मिक व भावुक अंदाज में विहान के कार्यकर्ताओं को समाज के डर व संकोच से परे अपने कर्मों के बल पर आगे बढ़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने फुलवासन दीदी को नारी सशक्तिकरण की साक्षात प्रतिमूर्ति बताते हुए उपस्थित बहनों से उनके आदर्शों को आत्मसात कर सफल जीवन की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।सामाजिक कार्यकर्ता उषा साव ने फुलवासन को अपना आदर्श बताते हुए उनके साथ समाज सेवा में समर्पित होने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य गीता चंद्रा ने महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया तथा श्रीमती देवा लहरे ने फुलवासन जी से मिलकर उनके बताए बातों का आत्मसात करने का सकल्प लिया।युवा नेता कमल किशोर साहू ने आयोजन को सफल बताते हुए आयोजकों को बधाई दिया तो वहीं बहन मोहन कुमारी साहू ने कार्यक्रम का सफल व सरस संचालन किया। आज महिला दिवस पर केंद्रित इस आयोजन में बहनों और बच्चियों के द्वारा मनमोहक नृत्य व गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पिरदा के युवा नरेंद्र भारद्वाज एवम् विहान के पिरदा के संकुल नरीशक्तियोंं का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, सरस्वती माता एवम् छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्जवलित करके किया गया तथा समापन पर मंचस्थ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में विहान की ओर से बहन कांति साहू, सुकृता जयसवाल, सरोज जायसवाल, चुनौती भारद्वाज लगातार माह से सक्रिय रही,

Check Also

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

🔊 Listen to this रतलाम समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना …