Breaking News

जहां पर लोग ज्यादा आते हैं वहां पर लाडली बहना कैंप को शिफ्ट करें कलेक्टर यादव

मंदसौर,

31/mar/2023,

राजेंद्र दायमा ब्यूरो रिपोर्ट

मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने लाडली बहना केंद्र ग्राम पंचायत सोनी, काचरिया, पिपलिया विशनिया, बरखेड़ी, झारडा, पहेड़ा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि जहां पर ज्यादा लोग आते हैं। उस स्थान पर लाडली बहना केंद्र को सिफ्ट करें। जिससे अधिक से अधिक लोग आकर लाडली बहना योजना के आवेदन फॉर्म जमा करवा सकें। हर केंद्र पर अधिक से अधिक आवेदन फार्म जमा करें। किसी भी पात्र हितग्राही को बिना आवेदन फार्म जमा करें वापस ना लौटाए। सभी केंद्रों पर आवेदन फार्म जमा करने के संबंध में व्यवस्था ठीक हो। इसके साथ ही केंद्रों पर पानी एवं छांव की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, मल्हारगढ़ एसडीएम श्री मुकेश शर्मा, तहसीलदार श्री संजय मालवीय सहित लाडली बहना केंद्रों पर कार्य करने वाले कर्मचारी, हितग्राही मौजूद थे।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …