Breaking News

जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में तीन दिवसीय 32 वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन

सक्त्ती (छ. ग.)

29/07/2023

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट
सक्त्ती, जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में चल रही 32 वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा 29/07/2023 को किया गया। इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, निर्मल सिन्हा भूतपूर्व विधायक उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता का आरंभ दिनांक 26/07/2023 को विद्यालय के प्राचार्य ए. बी. सक्सेना द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय समिति के भोपाल संभाग के 11 संकुलों के कुल 98 छात्रों ने भाग लिया। अंडर 14 वर्ग के मीटू चंपिया नवोदय विद्यालय भद्रक को, अंडर 17 वर्ग के लक्ष्यराज सिंह नवोदय विद्यालय धार को एवं अंडर 19 वर्ग के राजेश पांगी नवोदय विद्यालय मलकानगिरी को बेस्ट एथलीट का पुरस्कार प्राप्त हुआ। ओवर आल चैंपियन अंडर 14 का पुरस्कार रायगढ़ संकुल, अंडर 17 का पुरस्कार फूलबनी संकुल एवं अंडर 19 का पुरस्कार रायगढ़ संकुल को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सुरेन्द्र भार्गव (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हसौद), जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, हसौद तहसीलदार बी एल कुर्रे, अनुविभागीय अधिकारी ग्रा.योद्यो.महेंद्र कुमार कुर्रे , प्राचार्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित जवाहर नवोदय विद्यालय के सम्बंधित स्टाप उपस्थित रहें।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …